Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu का मथुरा-वृंदावन दौरा आज; इन मंदिरों में करेंगी विशेष दर्शन

September 25, 2025

राष्ट्रपति Droupadi Murmu का मथुरा-वृंदावन दौरा आज; इन मंदिरों में करेंगी विशेष दर्शन

President Droupadi Murmu : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार को अपने विशेष प्रवास पर मथुरा-वृंदावन पहुंच रही हैं। आपको बता दें कि लगभग सात घंटे के इस आध्यात्मिक दौरे में वे प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर पूजन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। यात्रा के दौरान शहर में यातायात प्रतिबंध लागू होंगे और कई क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन सीमित रहेगा।

राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस सुबह 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से कार द्वारा 10:35 बजे वे श्री बांके बिहारी जी मंदिर जाएंगी और 11:10 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद 11:20 से 12 बजे तक निधिवन में भ्रमण होगा। 12:30 से 1 बजे तक राष्ट्रपति सुदामा कुटी में समय बिताएंगी। इसके बाद 3:15 बजे तक विश्राम का समय तय है। दोपहर बाद 3:30 से 4 बजे तक वे मथुरा के कुब्जा-कृष्ण मंदिर में रहेंगी और 4:10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर 4:50 बजे तक पूजा-अर्चना करेंगी। शाम 5:10 बजे विशेष ट्रेन द्वारा दिल्ली वापसी होगी।

शाही ट्रेन में आगमन

दरअसल राष्ट्रपति मुर्मु “महाराजा एक्सप्रेस” नामक दुनिया की प्रसिद्ध लग्ज़री ट्रेन से वृंदावन आ रही हैं। इस ट्रेन को राष्ट्रपति स्पेशल का दर्जा दिया गया है। बता दें कि सात सितारा होटल जैसी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में केबिन, डाइनिंग कार, लाउंज, बार और कॉन्फ्रेंस रूम उपलब्ध हैं। वाई-फाई और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेवा भी मौजूद है। वहीं ट्रेन के हर कोच का नाम कीमती पत्थरों जैसे हीरा, नीलम, पुखराज, मोती और फ़िरोज़ा पर रखा गया है। 2011 में सीएनबीसी ट्रैवल अवार्ड्स में इसे “सर्वश्रेष्ठ लग्जरी ट्रेन” का खिताब मिल चुका है, और 2012 से 2018 तक कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी इस ट्रेन को मिलते रहे हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह और डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय स्वयं सुरक्षा तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन प्रदेश के मुख्य सचिव व एसीएस होम सहित शीर्ष अधिकारी मथुरा में मौजूद रहेंगे।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; इन प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगी

राष्ट्रपति के भ्रमण को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कई बाजार और दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही आज 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि जिन मंदिरों में राष्ट्रपति दर्शन करेंगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी, निधिवन और कुब्जा-कृष्ण मंदिर उनमें आम श्रद्धालुओं का प्रवेश इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें