
Rajasthan accident : राजस्थान के पाली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर जाखा नगर बाइपास पर हुई।थाना प्रभारी भगराम ने बताया कि मुंबई की ओर से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश रावल, उनकी पत्नी सीता और बेटे प्रहलाद (14) और एक रिश्तेदार विष्णु के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग जिले के दयालाना कलां गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अनीता, दीया और ऋषभ का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभवत: कार चालक को नींद आने के कारण हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...