Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit का लक्ष्य 2027 में ODI World Cup जीतना है: Dinesh Lad

May 8, 2025

Rohit का लक्ष्य 2027 में ODI World Cup जीतना है: Dinesh Lad

Dinesh Lad : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज का लक्ष्य 2027 में वनडे विश्व कप जीतना है। रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी-20 विश्व कप और इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट जीता था। भारत ने 2011 के बाद से वनडे विश्व कप नहीं जीता है और देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित भी इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहते हैं।

रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना है

लाड ने कहा, उनका (रोहित का) लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना और फिर संन्यास लेना है। लाड ने कहा, “उनका लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप था, लेकिन दुर्भाग्य से हम क्वालीफाई नहीं कर सके। अब 2027 में विश्व कप होना है। मैं भी चाहता हूं कि वह 2027 में विश्व कप जीतें और फिर संन्यास ले लें।” 2027 का एकदिवसीय विश्व कप अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

लाड ने कहा, “रोहित ने जल्दबाजी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं लिया…

लाड ने कहा कि इस महान खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना उनके करियर को लम्बा खींचने का रणनीतिक फैसला है। उन्होंने कहा, “रोहित ने जल्दबाजी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं लिया। वह विश्व कप (पिछले साल अमेरिका में) के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन शेष दो प्रारूपों में खेलना उनका अपना फैसला था। उन्होंने जरूर सोचा होगा कि उनके लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है।” जब रोहित से पूछा गया कि क्या वह इस साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं, तो उन्होंने कहा, “इस फैसले का इंग्लैंड के आगामी दौरे से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी सोच अगली पीढ़ी को मौका देने की होगी, जैसा उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद किया था।”

लाड ने यह भी बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में रोहित का शतक उनका सबसे यादगार पल था। रोहित ने 2013 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन बनाए थे। उन्होंने कहा, “यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक था।” “यह उनकी मेरी पसंदीदा टेस्ट पारी है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें