नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट्स दिसंबर के पहले हफ्ते में बड़ी संख्या में रद्द हुईं। 3, 4 और 5 दिसंबर को तो हालात ज्यादा खराब रहे, क्योंकि सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं अचानक गड़बड़ा गईं। इससे लोगों का समय भी खराब हुआ और कई यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। इन हालात को देखते हुए DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने इंडिगो पर सख्ती दिखाई। इसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है।
इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन की गलती से रद्द हुईं, उन्हें DGCA के नियमों के अनुसार 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा तय करने की प्रक्रिया इन बातों पर आधारित होगी, जिनमें फ्लाइट की दूरी कितनी थी, टिकट किस श्रेणी का था और यात्री को कितनी असुविधा हुई। इसका मकसद यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करना है।
इंडिगो ने सबसे ज्यादा परेशान हुए यात्रियों के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। यह वाउचर उन यात्रियों को मिलेगा, जिनकी यात्रा योजनाएँ कई बार बदलनी पड़ीं। जिनकी फ्लाइट बार-बार रीशेड्यूल हुई और जिन्हें एयरपोर्ट पर बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा। वाउचर 12 महीनों तक वैध रहेगा, और इसे इंडिगो की किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इंडिगो ने कहा है कि सभी जरूरी जानकारी यात्रियों के रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेज दी गई है। यात्री इन संदेशों को चेक कर सकते हैं, जिनमें मुआवजा और वाउचर क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...