Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Mandhana ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन, मिताली राज के बाद अब ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी भारतीय

July 5, 2025

Smriti Mandhana ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन, मिताली राज के बाद अब ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी भारतीय

Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का 2025 का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इंग्लैंड दौरे पर मंधाना अपने बल्ले से लगातार कमाल कर रही हैं। हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस पारी के साथ मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया था। मंधाना अब तक तीनों फॉर्मेट में कुल 9044 रन बना चुकी हैं जिनमें टेस्ट में 987, वनडे में 4473 और टी20 इंटरनेशनल में 3942 रन शामिल हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी:

1. मिताली राज (भारत) – 10868 रन
2. सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 10612 रन
3. चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 10273 रन
4. स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) – 9299 रन
5. स्मृति मंधाना (भारत) – 9044 रन

इस सूची में शामिल होकर मंधाना ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा फिर से मनवाया है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई देने में भी अहम योगदान दिया है।

अर्धशतक के बावजूद टीम को हार

हालांकि, मंधाना की शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को 172 रनों का लक्ष्य मिला था। मंधाना ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए, लेकिन अहम समय पर उनका विकेट गिरना टीम इंडिया को भारी पड़ा और भारत को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने सीरीज में कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अंतिम मैच में जीत से चूक गई। फिर भी मंधाना की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें