Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 4 अन्य घायल

April 27, 2025

UP Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में 2 लोगों की हुई मौत, 4 अन्य घायल

UP Road accident: उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। आपको बता दें कि इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात 10 बजे शहर के कोतवाली क्षेत्र में सियाडा नया बस्ती के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में उमेश यादव (24) और करन कन्नोजिया (28) की मौके पर ही मौत हो गई तथा समरजीत (22), यशराज (20), रंजीत (28) और राम आधार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक चालक फरार

उन्होंने बताया कि घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आधी रात को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक और सहायक वाहन छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें