
Aankhon Ki Gustakhiyaan : अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को जरूर छू लेगी। आपको बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखी गई इस फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली कहानी होगी।
इस फिल्म से शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ विक्रांत मैसी हैं, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर यह जोड़ी काफी फ्रेश और दिलचस्प लग रही है। पोस्टर में दिख रही झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर यह जोड़ी पर्दे पर क्या जादू बिखेरेगी। इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है बल्कि विशाल मिश्रा द्वारा कंपोज किया गया दिल को छू लेने वाला म्यूजिक भी है। इसके गाने आपको प्यार पर यकीन दिलाएंगे और लंबे समय तक याद रहेंगे। विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि एक खूबसूरत एहसास है।
ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता मानसी बागला और वरुण बागला हैं। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है। ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...