Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yashasvi Jaiswal की एक गलती पूरी टीम पर भारी… इस अंग्रेज खिलाड़ी को मिला जीवनदान

June 22, 2025

Yashasvi Jaiswal की एक गलती पूरी टीम पर भारी… इस अंग्रेज खिलाड़ी को मिला जीवनदान

Yashasvi Jaiswal: लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी करारा जवाब दे रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप शतक जड़कर 100 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद डटे हुए हैं।

ओली पोप को मिला जीवनदान, यशस्वी से हुई बड़ी चूक

ओली पोप को तब जीवनदान मिला जब वह सिर्फ 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारतीय टीम के लिए यह एक सुनहरा मौका था लेकिन यशस्वी जायसवाल की एक गलती भारी पड़ गई।दरअसल, पारी के 31वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर ओली पोप ने थर्ड स्लिप की दिशा में एक हल्का सा शॉट खेला। गेंद सीधा स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल की ओर गई। जायसवाल ने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गेंद उनकी कलाई से लगकर दूर निकल गई। इस तरह पोप को एक बड़ा जीवनदान मिल गया। अगर यह कैच पकड़ा जाता तो इंग्लैंड का स्कोर उस समय और भी दबाव में होता। इस कैच ड्रॉप के बाद जसप्रीत बुमराह काफी मायूस नजर आए।

बुमराह ने दिलाई तीनों सफलताएं

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने अब तक टीम को तीनों विकेट दिलाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को भी 28 रन पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। बुमराह की लाइन और लेंथ गजब की रही, लेकिन अन्य गेंदबाजों को अब उनसे ज्यादा सहयोग देना होगा ताकि इंग्लैंड को कम स्कोर पर समेटा जा सके।

तीसरे दिन मुकाबले में आएगा नया मोड़

अब तक मुकाबला पूरी तरह संतुलित नजर आ रहा है। भारत की रणनीति तीसरे दिन इंग्लैंड की बाकी बल्लेबाजी को जल्दी समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करने की होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम अपने स्कोर में और इजाफा करना चाहेगी। ओली पोप के पास दोहरा शतक बनाने का मौका रहेगा और हैरी ब्रूक भी लंबी पारी खेलने के इरादे से उतरेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें