Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब इन तरीकों से गर्मियों में चिलचिलाती धूप से चेहरे पर असर पड़ने से सकते हैं रोक

August 24, 2023

अब इन तरीकों से गर्मियों में चिलचिलाती धूप से चेहरे पर असर पड़ने से सकते हैं रोक

गर्मियों में चिलचिलाती धूप से आपकी त्वचा को नुक्सान तो होता ही है। इसके कारण त्वचा अक्सर काली पड़ जाती है। सनस्क्रन और छाता प्रयोग करने के बावजूद सूरज की यूवी किरणें अपना असर दिखा जाती हैं। नतीजतन आपको स्किन टैन की समस्या हो सकती है। स्किन टैन में त्वचा जगह-जगह से काली पड़ जाती है। लेकिन घबराइए नहीं कुछ घरेलू उपायों से टैनिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

खीरा और गुलाब; जल गुलाब जल और खीरे के रस को नींबू में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको स्किन टैन की समस्या में राहत मिलेगी।

शहद और नींबू: का रस दो चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठण्डे पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।

ओट्स और बटर: मिल्क पैक बटर मिल्क त्वचा को शुष्क और मुलायम बनाता है। एक चम्मच पिसे हुए ओट्स को बटरमिल्क में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर के टैन प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ओट्स पुरानी पड़ चुकी स्किन को अलग करता है और आपकी त्वचा में निखार लाता है।

दही और बेसन: ताजे दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा में रंगत आती है। यदि आप इस मिश्रण को नियमति तौर पर दो बार लगाती हैं तो आपको स्किन टैन से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यदि आपके चेहरे पर मुंहासों आदि के निशान हैं तो वे भी हल्के पड़ जाएंगे।

नींबू रगड़ने से उपचार: यदि आप अपनी कोहनी और घुटनों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों को मुलायम व साफ रखना चाहती हैं तो नींबू बहुत फायदेमंद रहता है। ताजा नींबू लेकर उसे अपने शरीर के प्रभावित हिस्से में 15 मिनट तक रगड़ें। पूरी तरह सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

नारियल पानी: ताजे नारियल पानी से त्वचा के रंग में निखार आता है और त्वचा मुलायम बनती है। इसे दिन भर में दो बार हाथों और चेहरे पर लगाना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही नारियल पानी पीने से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और यह खिल उठती है।

उबला हुआ आलू और नींबू :स्किन के टैनिंग का शिकार होने पर उबले हुए आलू में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन का कालापन दूर होगा।

नींबू और चीनी: पिसी हुई चीनी में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। यदि त्वचा शुष्क है तो इस मिश्रण में कुछ बूंद ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें