Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहतर वायु गुणवत्ता से आत्महत्या की घटनाओं में आती है कमी : अध्ययन

March 1, 2024

बेहतर वायु गुणवत्ता से आत्महत्या की घटनाओं में आती है कमी : अध्ययन

चीन में किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि वायु प्रदूषण का स्तर कम होने से आत्महत्या की दर में कमी आ सकती है। कैलिफोíनया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के अनुसंधानकर्ताओं का अनुमान है कि वायु प्रदूषण को कम करने के चीन के प्रयासों ने केवल पांच वर्षो में देश में आत्महत्या के कारण होने वाली 46,000 मौतों को रोका है। अध्ययन रिपोर्ट ‘नेचर सस्टेनेबिलिटी’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि वायु गुणवत्ता मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में शामिल है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों को अकसर एक शारीरिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में देखा जाता है जो अस्थमा, हृदय रोग और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। अनुसंधान टीम ने पूर्व में भारत में आत्महत्या की दर पर तापमान के प्रभाव का अध्ययन किया था जिसमें पाया गया कि अत्यधिक गर्मी ऐसी घटनाओं को बढ़ाती है।

टीम इस तथ्य को जानने को लेकर उत्सुक थी कि चीन में आत्महत्या की दर दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से कम हुई है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि साल 2000 में देश की प्रति व्यक्ति आत्महत्या दर वैश्विक औसत से अधिक थी लेकिन दो दशक बाद यह उस औसत से नीचे आ गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें