Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लिवर की सेहत के लिए 5 जरूरी योगासन

November 11, 2025

लिवर की सेहत के लिए 5 जरूरी योगासन

नई दिल्ली : आधुनिक जीवनशैली और असंतुलित खान-पान की वजह से लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ लिवर बनाए रखना पूरी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, लिवर को फिट, सक्रिय और डिटॉक्स रखने के लिए कुछ खास योगासनों को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

मंत्रालय ने विशेष रूप से पांच योगासनों की सलाह दी है – त्रिकोणासन, धनुरासन, भुजंगासन, अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन और सलंब भुजंगासन। इन आसनों का नियमित अभ्यास लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही, ये पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार भी करते हैं। प्रतिदिन 20-30 मिनट का अभ्यास लिवर को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होता है।

लिवर को डिटॉक्स कर फिट और फाइन रखते हैं ये पांच योगासन

त्रिकोणासन लिवर और पेट के अंगों पर दबाव डालकर डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है। धनुरासन पेट की चर्बी घटाने और लिवर को सक्रिय करने में मदद करता है। भुजंगासन से लिवर की सूजन कम होती है और रक्त संचार बढ़ता है। अर्द्ध मत्स्येन्द्रासन लिवर को टॉनिक की तरह काम करता है और पाचन रसों को सक्रिय करता है। सलंब भुजंगासन लिवर की सफाई करता है और पूरे पेट क्षेत्र को डिटॉक्स करता है।

इन आसनों के नियमित अभ्यास से लिवर स्वस्थ रहता है, शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, लिवर से जुड़ी पुरानी समस्याओं में भी राहत मिलती है। योगासन के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन भी लिवर की सेहत के लिए जरूरी है। इस तरह, सरल और प्रभावी योगाभ्यास से लिवर को डिटॉक्स करके फिट और फाइन रखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें