Site icon Dainik Savera Times

रोजाना 15 मिनट की सैर बढ़ा देगी लाइफ

हर रोज 15 मिनट के स्लो वॉक से असमय मौत होने की आशंका 14 फीसदी तक कम हो जाती है। सैर करने के ढेरों फायदे हैं। सैर करने से न केवल इम्यून सिस्टम दुरु स्त रहता है बल्कि मांस-पेशियां भी मजबूत होती हैं। पर क्या आप जानते हैं हर रोज या फिर सप्ताह में कितने मिनट की सैर करनी चाहिए? एक अध्ययन के मुताबिक, एक शख्स को हर रोज 15 मिनट और सप्ताह में करीब 90 मिनट की सैर करनी चाहिए। हर रोज 15 मिनट के स्लो वॉक से असमय मौत होने की आशंका 14 फीसदी तक कम हो जाती है। अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह की लाइफस्टाइल अपनाने वालों की उम्र करीब 3 साल तक बढ़ जाती है।

Exit mobile version