Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! गर्मी में AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता हैं Blast; जानें सेफ्टी टिप्स

April 11, 2026

सावधान! गर्मी में AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता हैं Blast; जानें सेफ्टी टिप्स

AC Safety Tips: गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) राहत का सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन इसकी अनदेखी कभी-कभी गंभीर हादसों का कारण भी बन सकती है। कई मामलों में AC में आग लगने या ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनका मुख्य कारण सही देखभाल का अभाव होता है। ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इस खतरे से बचा जा सकता है। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…

समय पर सर्विस न कराना बन सकता है जोखिम

एसी की नियमित सर्विस बेहद जरूरी होती है। लंबे समय तक सफाई और मेंटेनेंस न होने पर इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह स्थिति ओवरहीटिंग का कारण बन सकती है, जो आगे चलकर बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

खराब वायरिंग से बढ़ता है खतरा

एसी इंस्टॉल करते समय सही वायरिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कम गुणवत्ता वाली या कमजोर वायरिंग शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है। अधिक लोड पड़ने पर तार गर्म होकर जल सकते हैं, जिससे आग लगने या विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें:

गैस लीकेज को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

एसी में इस्तेमाल होने वाली गैस का लीक होना बेहद खतरनाक होता है। इससे न केवल कूलिंग प्रभावित होती है, बल्कि आग लगने का जोखिम भी बढ़ जाता है। अगर एसी से अजीब गंध आए या अचानक ठंडक कम हो जाए, तो तुरंत जांच करवाना जरूरी है।

लगातार इस्तेमाल भी सही नहीं

कई लोग एसी को घंटों तक बिना रुके चलाते रहते हैं, जिससे मशीन पर लगातार दबाव बना रहता है। इससे इसके पार्ट्स गर्म हो सकते हैं और खराबी की संभावना बढ़ जाती है। बीच-बीच में एसी को बंद कर थोड़ी देर का ब्रेक देना बेहतर होता है। साथ ही सस्ते या लोकल पार्ट्स लगवाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं होते।

पुराने स्प्लिट एसी में ज्यादा खतरा

पुराने स्प्लिट एसी में हादसों की संभावना अधिक देखी गई है। खासतौर पर आउटडोर यूनिट जब सीधे धूप में होती है, तो वह ज्यादा गर्म हो सकती है। ज्यादा तापमान और कम टेम्परेचर पर एसी चलाने से मशीन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आउटडोर यूनिट को सीधे धूप से बचाकर रखना चाहिए।

ये भी देखें :

सुरक्षित रहने के आसान उपाय

अपने AC को सुरक्षित रखने के लिए, हमेशा किसी टेक्नीशियन से ही उसकी सर्विस करवाएं, अच्छी क्वालिटी के तारों का इस्तेमाल करें और किसी भी अजीब आवाज़ या गंध को नज़रअंदाज़ न करें। इसके अलावा, AC को सही तापमान (24-26 डिग्री) पर चलाना भी उचित रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें