Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Driving करते समय हमेशा ध्यान में रखें यह 4 बातें… रहेंगे safe और सुरक्षित

October 17, 2023

Driving करते समय हमेशा ध्यान में रखें यह 4 बातें… रहेंगे safe और सुरक्षित

 

मुंबई: कार चलाना एक जिम्मेदारी भरा काम है, जिसमें आपकी एक छोटी सी गलती भी जानलेवा हो सकती है। यह सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए, ड्राइविंग करते समय हमेशा सतर्क रहें, कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपका ध्यान भटके क्योंकि उसे हादसा हो सकता है. चलिए, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 4 टिप्स बताते हैं:

1. सड़क नियमों का पालन:

कार चलाते समय सड़क नियमों का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है, कुछ नियमों की बात करें तो गति सीमा का पालन करें, गलत दिशा में ना चलें, सीटबेल्ट-हेलमेट पहनें, लाल बत्ती पर रुकें और हरी बत्ती पर चलें आदि. इससे आप सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित कर सकते हैं।

2. ड्राइविंग पर ध्यान:

जब भी कार चलाएं तो शांत और एकाग्र रहें, इससे दुर्घटना की संभावना को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए, जैसे कि फोन पर बात करना, कुछ खाना, या गाड़ी चलाते समय अन्य काम करना आदि।

3. आसपास का ध्यान:

जब भी कार चलाएं, हमेशा आस-पास की चीजों का ध्यान रखें. दूसरे वाहनों की गति और दिशा, पैदल चलने वाले लोग, जानवर, ट्रैफिक सिग्नल्स और सड़क संकेतों को विशेष रूप से नजरअंदाज न करें. इससे सड़क पर आपकी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

4. कार का रखरखाव:

कार का अच्छा रखरखाव महत्वपूर्ण है. इससे आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आपकी कार सुरक्षित है और ठीक से काम कर रही है. टायरों में सही एयर प्रेशर रखें, सर्विस समय पर कराएं, कोई खराबी हो तो तुरंत ठीक कराएं. इन टिप्स का पालन करके आप अपनी कार की सुरक्षा और विश्वसनीयता में सुधार कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें