Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोई भी कर सकता है Stretching Exercise, 5 मिनट की स्ट्रैचिंग से करें अपनी बॉडी को रिलैक्स

February 8, 2023

कोई भी कर सकता है Stretching Exercise, 5 मिनट की स्ट्रैचिंग से करें अपनी बॉडी को रिलैक्स

लोग मसल्स और ताकत बढ़ाने के लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन स्ट्रैचिंग को भूल जाते हैं। जिसके कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है और क्रैम्प, दर्द, अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए हैल्थ एक्सपर्ट स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज रोजाना करने की सलाह दी है। इन एक्सरसाइज को करने में सिर्फ5 मिनट का समय लगता है और इन्हें सुबह, दोपहर, शाम, वर्कआउट से पहले या बाद, कभी भी कर सकते हैं।

स्ट्रैचिंग क्यों बेहतर है?
हैल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, स्ट्रेंथ, स्टैमिना, स्टेबिलिटी और स्ट्रैचिंग पर एक्सरसाइज साइंस खड़ी होती है। जिसमें से स्ट्रैचिंग पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं और बॉडी का रेंज ऑफ मोशन कम होने लगता है। इसलिए डेली रु टीन में इन 5 स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज को जरूर करें।

पहली स्ट्रैच एक्सरसाइज
– सबसे पहले दीवार के पास जाकर दोनों हाथों को दीवार पर टिका लें।
– दोनों हाथ छाती के सामने होने चाहिए।
– अब शरीर का पूरा भार दाएं पैर पर शिफ्ट कर लें।
– इसके बाद बाईं एड़ी को कूल्हे की तरफ उठाएं और बाएं हाथ से इसे पकड़कर बिल्कुल पास ले आएं।
– इस दौरान कूल्हों को सिकोड़ने की कोशिश करें।
– 5 गिनती के बाद दाएं पैर को नीचे ले आएं और फिर दूसरे पैर से दोहराएं। दूसरी स्ट्रैच एक्सरसाइज
– इस स्ट्रैच को करने के लिए भी पहली एक्सरसाइज की तरह दीवार पर हाथ रख लें।
– इसके बाद सिर को दोनों हाथों के बीच में लाते हुए पैरों को पीछे ले जाएं।
– पैरों और दीवार के बीच समान गैप होना चाहिए और घुटने नहीं मोड़ने हैं।
– अब पेट को नीचे की तरफ धकेलें और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस करें।

तीसरी स्ट्रैच एक्सरसाइज
– सबसे पहले पैरों को चौड़ा खोलकर खड़े हो जाएं।
– अब दोनों पंजों को एक-दूसरे के उल्टी दिशा में कर लें। इसके बाद कूल्हों की मसल्स को टाइट कर लें। फिर दोनों हाथों को मिलाकर छाती के सामने कर लें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे आएं और जांघों के जमीन के समानांतर आने पर रु क जाएं। 5 गिनती के बाद नॉर्मल हो जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें