Lifestyle: पनीर, भारतीय रसोई की शान और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। लेकिन हाल के वर्षों में बाजार में मिलने वाला पनीर न केवल मिलावटी हो गया है, बल्कि सेहत के लिए जहर बनता जा रहा है। कई जगहों पर नकली पनीर में यूरिया, शैंपू और स्टार्च जैसी हानिकारक चीजों की मिलावट की खबरें सामने आई हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि नकली पनीर से कैसे बचा जाए, और असली व नकली पनीर की पहचान कैसे करें।
नकली पनीर खाने के खतरे
नकली पनीर का सेवन सिर्फ स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि शरीर को धीरे-धीरे बीमारियों की ओर धकेलता है।
ये भी पढ़ें: Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

कुछ आम नुकसान:
हृदय रोगों का खतरा: यूरिया और सिंथेटिक केमिकल्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्या: गैस, एसिडिटी, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण सामान्य हैं।
किडनी और लिवर पर असर: लंबे समय तक सेवन से इन अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
हड्डियों की कमजोरी और गट हेल्थ पर प्रभाव।
कुछ शोधों के अनुसार, कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है।
असली और नकली पनीर की पहचान कैसे करें?
अब आपको सिर्फ स्वाद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, ये सरल घरेलू टेस्ट बता देंगे कि पनीर असली है या नहीं।
1. आयोडिन टेस्ट
पनीर के टुकड़े को दो मिनट तक गर्म पानी में उबालें।
अब उस पर आयोडिन की कुछ बूंदें डालें।
यदि रंग भूरा या काला हो जाए, तो समझिए उसमें स्टार्च की मिलावट है।
2. अरहर दाल टेस्ट
पनीर पर थोड़ा अरहर दाल का पाउडर छिड़कें।
यदि रंग गाढ़ा पीला हो जाए, तो उसमें यूरिया की मिलावट हो सकती है।
3. गंध और बनावट से पहचानें
असली पनीर में हल्की खट्टी और दूध जैसी खुशबू आती है।
नकली पनीर में तीखी, सिंथेटिक गंध हो सकती है।
बनावट में भी फर्क साफ नजर आता है। असली पनीर नरम और दानेदार होता है, जबकि नकली रबर जैसा सख्त हो सकता है।
घर पर बनाएं शुद्ध पनीर
फुल-फैट दूध को अच्छी तरह उबालें। उसमें थोड़ा नींबू का रस या सिरका डालें। दूध फटने के बाद उसे मलमल के कपड़े में छानें। कपड़े को बांधकर वजन रख दें ताकि पानी निकल जाए। कुछ घंटों में आपका ताज़ा, सेहतमंद पनीर तैयार है।