Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Belly Fat से हैं परेशान… तो घर पर आजमाएं ये आसान नुस्खे, एक हफ्ते में मिलेंगे रिजल्ट्स

August 26, 2024

Belly Fat से हैं परेशान… तो घर पर आजमाएं ये आसान नुस्खे, एक हफ्ते में मिलेंगे रिजल्ट्स

नई दिल्ली: आजकल के दौर में ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। जिसकी वजह शरीर में कई प्रकार की बीमारियां भी जनम लेती है। खासकर पेट के आसपास जमा अतिरिक्त फैट को कम करना बहुत ही मुश्किल होता है। मोटापे से परेशान लोग अपने शरीर के वजन और बैली फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल और डायट में बदलाव लाकर उसका पालन भी करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग वजन कम करने के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाते हैं।

अगर आप अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स युक्त आहार का सेवन करते हैं तो मोटापे के साथ-साथ आपका बैली फैट बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डायट में कार्बोहाइड्रेट्स युक्त चीजों की मात्रा घटा दें और इनका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें। यदि आप भी अपने जिद्दी बैली फैट से परेशान हैं और उससे निजात पाने चाहतें है तो आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताने जा रहें है। जिनकी मदद से आप एक हफ्ते में अपने बैली फैट को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार लें:

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप अपने डेली डायट में फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार को शामिल कर सकतें है। इसके लिए अपने डायट में फाइबर युक्त ताजे फलों और सब्जियों को शामिल करें और प्रोटीन के लिए चिकन, मछली, अंडे और कॉटेज चीज का सेवन कर सकते हैं।

रोजाना एक्सरसाइज करके:

डायट के इन नियमों का पालन करने के साथ-साथ रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए वॉक या फिजिकल एक्सरसाइज करें। इससे आप अपने बैली फैट को कम करने में मदद मिलेगी।

हेल्दी फैट्स का सेवन करें:

शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए हेल्दी फैट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने डेली डायट में ऑलिव ऑयल, एवोकैडो ऑयल, फिश ऑयल, असली मक्खन और फलों को शामिल करना चाहिए। ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और शरीर से फैट को कम करने में मदद करते हैं।

डाइट में शामिल करें चिया सीड :

चिया सीड वसा प्राप्ति का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चिया बीज ओमेगा-3 से भरपूर होता हैं। करीब 28 ग्राम चिया सीड से 8.71 ग्राम स्वस्थ वसा प्राप्त की जा सकती है। इसके आटे का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसी के साथ ही ये बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें