Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप लगातार दर्द से परेशान हैं? तो इसका कारण हो सकती है पेट की चर्बी

September 15, 2024

क्या आप लगातार दर्द से परेशान हैं? तो इसका कारण हो सकती है पेट की चर्बी

नई दिल्ली: एक शोध ने यह सुझाव दिया है कि अगर कोई व्यक्ति शरीर में पुराने दर्द से पीड़ित हैं, तो यह उसे अपने पेट में जमा चर्बी को कम करने के लिए सक्रिय प्रयास शुरू कर देने चाहिए। ओपन-एक्सैस जर्नल रीजनल एनैस्थीसिया एंड पेन मैडिसन में प्रकाशित शोध से पता चला है कि पेट की चर्बी कम करने से क्रोनिक मस्कुलोस्केलेटल दर्द में राहत मिल सकती है। ऐसे मामलों में महिलाओं को भी शरीर के कई हिस्सों में दर्द बना रहता है। मस्कुलोस्केलेटल दर्द से दुनियाभर में लगभग 1.71 अरब लोग प्रभावित हैं। यह दर्द हड्डियों, जोड़ों, लिगामैंट, टैंडन या मांसपेशियों में होता है।

ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया और मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा, ’पहले किए गए शोधों में भी कहा गया है कि मोटापा मस्कुलोस्केलेटल दर्द से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि यह शरीर में जमा फैट के कारण भी हो सकता है।’ टीम ने कहा, ’पेट के फैट टिश्यू का संबंध क्रोनिक मस्कुलोस्केलेटल दर्द से था, जिससे पता चलता है कि अत्यधिक फैट जमाव क्रोनिक मस्कुलोस्केलेटल दर्द का कारण हो सकता है। शोधकर्ताओं ने इस तरह के दर्द से निजात पाने के लिए पेट की चर्बी को कम करने का सुझाव दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें