Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन कुछ Tips के साथ टूटने से बचाए कांच के बर्तन

January 21, 2023

इन कुछ Tips के साथ टूटने से बचाए कांच के बर्तन

सभी घरों में आमतौर पर कांच के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता हैं। कांच के बर्तनों की देख भाल करना सबसे ज्यादा मुश्किल हैं। कांच के बर्तन देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन संभालने उतने ही मुश्किल हैं। कांच के बर्तनों को गरम चीज़ो से भी बचा कर रखना पड़ता हैं। अगर घर की महिलाएं इन कुछ बातों को ध्यान में रखें तो कांच के बर्तनों तो टूटने से बचा सकती हैं।

गर्म चीज डालने से पहले डालें स्टील का चम्मच
सर्दियों में अगर गर्म चीज डालने के कारण कांच का कंटेनर, गिलास या अन्य बर्तन टूटता है तो आप स्टील के चम्मच का प्रयोग कर सकती है।

कैसे करें इसे कांच में इस्तेमाल?
. जब भी आप कांच के गिलास या फिर कप में कोई गर्म चीज डाल रही हैं तो उसमें एकदम से न डालें।
. पहले एक स्टील का चम्मच गिलास में रख दें। फिर उसमें चाय या कॉफी डालें।
. बाद में चम्मच को निकाल दें। इससे गिलास में क्रैक नहीं आएगा।

अलग रखें बर्तन
कांच के बर्तनों को कभी भी दूसरे बर्तनों के साथ न रखें। खासकर स्टील के बर्तन के साथ कांच का बर्तन रखने से क्रैक पड़ सकता है।

न डालें इस बर्तन में बर्फ
महिलाएं पहले कांच के गिलास में आइस क्यूब्स डालकर फिर इसमें जूस या कोल्ड ड्रिंक्स डालती हैं। इस तरह से कांच का बर्तन कमजोर पड़ सकता है। अगर आपने गिलास में आइस क्यूब्स डालने हैं तो पहले कोल्ड ड्रिंक या जूस डालें फिर इसमें आइस क्यूब्स डालें।

उबले हुए पानी में डालें गिलास
गिलास को अगर आप टूटने से बचाना चाहती हैं तो इसे 10 मिनट तक पानी में उबाल कर रखें। इसके अलावा आप गिलास को पहले गर्म पानी से भी धो सकती हैं। इससे भी गिलास आसानी से नहीं टूटेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें