Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैस-ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान… तो रोज पिएं पुदीने के पत्तों का पानी; कुछ ही देर में दिखने लगेगा असर

March 8, 2026

गैस-ब्लोटिंग से रहते हैं परेशान… तो रोज पिएं पुदीने के पत्तों का पानी; कुछ ही देर में दिखने लगेगा असर

लाइफस्टाइल डेस्क : गर्मियों में ठंडी और हरी-भरी चीज़ें सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। इनमें सबसे खास है पुदीने का पानी। रोजाना पुदीने के पत्तों का पानी पीने से न केवल पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है, बल्कि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में भी मदद करता है।

गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत

पुदीने के पानी में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट की गड़बड़ियों जैसे गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी को कम करने में सहायक होते हैं। गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देने और लू से बचाव करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें :

पुदीने के पानी के अन्य फायदे

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: वेट लॉस जर्नी में मददगार
तनाव कम करे: मन को शांत और फ्रेश रखने में असरदार
इम्यूनिटी बूस्ट करे: शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद

बनाने का तरीका

एक लीटर पानी में 10-15 ताजा पुदीने के पत्ते डालें।
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस, अदरक या काला नमक मिलाया जा सकता है।
पानी को कुछ घंटों या रात भर के लिए पत्तियों के साथ छोड़ दें।
अगले दिन इसे धीरे-धीरे पीना शुरू करें।

ये भी देखें :

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें