Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किडनी स्टोन से लेकर सांस की समस्याओं तक, सभी का है रामबाण इलाज, जानें इस खास पत्ते के फायदे

November 16, 2024

किडनी स्टोन से लेकर सांस की समस्याओं तक, सभी का है रामबाण इलाज, जानें इस खास पत्ते के फायदे

Benefits Of Bay Leaf: शरीर की कई बड़ी बिमारियों के लिए तेज पत्ता एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है। जो खाने में स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ ही आपके शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। मसालों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला तेज पत्ता न सिर्फ स्वादिष्ट सामग्री है, बल्कि एक गुणकारी औषधि भी है। आइए जानतें है इसके चमत्कारी लाभ:

Benefits Of Bay Leaf

-ये विटामिन ए, बी6 और सी से भरपूर ये आयुर्वेदिक चमत्कारी औषधि का काम करता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करती है, किडनी स्टोन से राहत दिलाती है। साथ ही सांस संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है।

-तेज पत्ते का नियमित सेवन किडनी स्टोन से राहत दिलाने में मदद करता है। ये शरीर के भीतर जमा अवांछित तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसी के साथ ही तेज पत्ता सांस संबंधी समस्याओं, जैसे खांसी और अस्थमा में राहत पहुंचाता है। और हमारे श्व्सन तंत्र को साफ और स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

-उल्टी और दस्त में तेज पत्ता चमत्कारी लाभ देता है। इसके अलावा ये जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करता है, जिससे शरीर अधिक लचीला बनता है।

-तेजपत्ता मौसमी बीमारियों से बचाता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन संक्रमण को रोकने में भी सहायक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें