Site icon Dainik Savera Times

वेट लॉस में कितना फायदेमंद है नारियल पानी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Benefits of Drinking Coconut Water

Benefits of Drinking Coconut Water

Benefits of Drinking Coconut Water: नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद लाभकारी ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। यही वजह है कि इसे वर्कआउट के बाद पीना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। अब सवाल यह है कि क्या नारियल पानी वजन घटाने में भी मदद करता है? आइए में विस्तार से समझते हैं…

कम कैलोरी वाला हेल्दी ड्रिंक

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। एक गिलास में लगभग 40-50 कैलोरी ही होती हैं, जो कि मीठे सोडा या पैकेज्ड जूस की तुलना में काफी कम है। ऐसे में अगर आप हाई-कैलोरी ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी को अपनाते हैं, तो यह वजन कम करने में सहायक हो सकता है।

भूख कंट्रोल करने में मदद

बता दें कि नारियल पानी में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और आप अनावश्यक कैलोरी लेने से बच जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

फाइबर से भरपूर

इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और भोजन के अवशोषण को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर स्थिर रहती है और अचानक भूख लगने की समस्या कम होती है, जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद है।

पोटैशियम का अच्छा स्रोत

नारियल पानी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया सपोर्ट होती है।

क्या सिर्फ नारियल पानी से वजन घटेगा?

नारियल पानी वेट लॉस में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन यह अकेले चमत्कार नहीं करता। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही लाइफस्टाइल के साथ इसे शामिल करने पर ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।

ये भी देखें :

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version