Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Regional Level पर Medals जीतकर इन लड़कियों ने किया Chandigarh का नाम रोशन, ट्रेनर Richa Aggarwal ने जताई खुशी

April 27, 2026

Regional Level पर Medals जीतकर इन लड़कियों ने किया Chandigarh का नाम रोशन, ट्रेनर Richa Aggarwal ने जताई खुशी

मोहाली: चंडीगढ़ शहर की बेटियों ने रीजनल स्तर पर ब्यूटिशन की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ स्थित क्लियोपेट्रा इंस्टिट्यूट की इन होनहार खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में इंडिया स्किल की प्रतियोगिता में कुल 4 पदक जीतकर न केवल अपनी जीत का परचम लहराया, बल्कि चंडीगढ़ का नाम भी गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनकी ट्रेनर Richa Aggarwal की अहम भूमिका रही। रिचा अग्रवाल ने इन लड़कियों को ट्रेनिंग देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया था। जो उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह बना।

ट्रेनर Richa Aggarwal ने जताई ख़ुशी

इस जीत पर रिचा अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, पुरे भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता इंडिया स्किल है। जो कि आगरा में हुआ था, जिसमें उत्तर भारत के 9 राज्यों में से बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ स्टेट की क्लियोपेट्रा इंस्टिट्यूट को अप्रोच किया गया। हर राज्य से ब्यूटी और हर स्किल के 2 बच्चे जातें है। तो हमारी स्किल में आता है ब्यूटी थेरपी और हेयर ड्रेसिंग। 2 बच्चे ब्यूटी थेरपी के और हेयर ड्रेसिंग 2 बच्चे हेयर ड्रेसिंग के हमें स्टेट ने दिए इन बच्चों की टीम लीडर रेनू जी है। उन्होंने हमें ट्रेनिंग के लिए भेजा। इन बच्चों को हमने लगभग 1 महीने की ट्रेनिंग दी है। जिसमें इन बच्चों को बहुत ही बारीकी से इंटरनेशनल लेवल का कोर्स सिखाया गया। ये बहुत बड़े लेवल का कोर्स होता है इसमें हाइजीन, सेफ्टी और किस तरह से एडवांस मशीनें हैंडल करनी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें