Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चने की दाल आपकी सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले लाभ के बारे में

March 3, 2023

चने की दाल आपकी सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले लाभ के बारे में

चने को सभी दालों में से सबसे प्रोटीनयुक्त दाल माना गया है। चने की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। चने दो प्रकार के होते है काले और सफेद। इन दोनों का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते है लेकिन अक्सर लोग इन दोनों में काफी कंफ्यूज रहते हैं कि कौन से चने का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में हम आज आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए दोनों प्रकार के चनों के गुणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है:

काले चने से मिलने वाले फायदे-
पाचन दुरुस्त करे-काले चने खाने से पाचन स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। काले चने में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है साथ ही मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायक है.

आयरन की कमी दूर करे-वहीं काला चना आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है ऐसे में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए काला चना खा सकते हैं एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार-काले चने के सेवन से आप वजन भी घटा सकते हैं, दरअसल इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से ये लंबे समय तक आप को भरा हुआ महसूस कराता है और खाने की क्रेविंग नहीं होती है.इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इस कारण यह मोटापे के जोखिम को कम करने के साथ ही पूरे शरीर के वजन को भी कम करने में मदद करता है।

सफेद चने से मिलने वाले फायदे-
सफेद चना को काबुली चना भी कहा जाता है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। ये भी वजन घटाने में सहायक है। इसके अलावा काबुली चने में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। सफेद चने से आप का पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो सकता है। आप इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम से बचने के लिए सफेद चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए सफेद चना फायदेमंद है। भुना हुआ काबुली चना थायमीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे अन्य हेल्दी आवश्यक पोषक तत्वों के साथ-साथ ट्रेस मिनरल मैग्नीस का एक अद्भुत स्रोत है।

काले और सफेद चनों में से किस में है ज्यादा पोषक तत्व-
लगभग 100 ग्राम काले चने में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा सफेद चने से अलग होती है। 100 ग्राम सफेद चने में 12 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है, वहीं काले चने में 18 ग्राम के आसपास होती है। प्रोटीन में काले चने की मात्रा 25 ग्राम के आसपास होती है, वहीं सफेद चने में 20 ग्राम के आस पास प्रोटीन पाया जाता है।काबुली चने में 2.76 मिलीग्राम जिंक होता है और काले चने में 3.35 मिलीग्राम जिंक होता है.अन्य पोषक तत्व भी काले चने में सफेद चने के मुकाबले ज्यादा होते हैं पोषक तत्वों के आधार पर बात करें तो काले चने का सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें