Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wedding Season: चंडीगढ़ के Cleopatra Salon ने लॉन्च किए नए Bridal Looks, दिए ये खास मेकअप टिप्स

November 14, 2025

Wedding Season: चंडीगढ़ के Cleopatra Salon ने लॉन्च किए नए Bridal Looks, दिए ये खास मेकअप टिप्स

चंडीगढ़: शादी का सीजन शुरू होते ही दुल्हनों की तैयारियों में भी तेजी आ गई है। शहर के मशहूर क्लियोपेट्रा सैलून ने इस बार न्यूली वेड्स के लिए कई नए और ट्रेंडी ब्राइडल लुक्स पेश किए हैं। सैलून की ओनर ऋचा अग्रवाल ने बताया कि इस सीजन ब्राइडल मेकअप में नेचुरल ग्लो, स्किन-हाइलाइटिंग और पर्सनलाइज्ड ब्यूटी टचेज़ पर विशेष फोकस किया गया है। इसी के साथ उन्होंने दुल्हनों के लिए जरूरी स्किन-केयर और मेकअप टिप्स भी शेयर किए।

मेकअप से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ऋचा अग्रवाल के अनुसार, ब्राइडल मेकअप तभी परफेक्ट लगता है जब स्किन अच्छी तरह हाइड्रेटेड हो।उन्होंने कहा कि सेम-डे ब्राइड्स को मेकअप से पहले हल्के क्लेंज़र से फेस वॉश कर के स्किन को साफ करना चाहिए और एक अच्छे Moistrizer से स्किन को तैयार करना चाहिए।

मेकअप के लंबे समय तक टिका रहने में स्किन हाइड्रेशन अहम भूमिका निभाता है। अगर स्किन ड्राय हो, तो मेकअप क्रैक हो सकता है। वहीं, सही मॉइश्चराइजिंग से मेकअप फ्लॉलेस दिखाई देता है और घंटों तक टिका रहता है। मेकअप आर्टिस्ट सेटिंग स्प्रे और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनकी प्रभावशीलता तभी बढ़ती है जब स्किन हेल्दी और हाइड्रेटेड हो।

स्किन-केयर बनाए ग्लो का असली राज़

सैलून विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के दिनों में स्किन-केयर को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप जितना अपना स्किनकेयर करेंगे आपके लिए उतना ही फायदेमंद होगा। वहीं समय से पहले की गई स्किन तैयारी शादी वाले दिन ब्राइड के चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस लाती है। इसके साथ ही दुल्हन को अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करना चाहिए, ताकि भीतर से भी स्किन ग्लो कर सके।

टैन से बचने के लिए रोज करें फेस वॉश

शादी की शॉपिंग और भागदौड़ में दुल्हनों को अक्सर धूप की वजह से टैनिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर लौटकर स्किन को अच्छी तरह क्लीन करना बहुत जरूरी है। रात में सोने से पहले फेस वॉश और नाइट-टाइम स्किन-केयर रूटीन बनाए रखने से स्किन खुद को रिपेयर करती है और अगली सुबह ज्यादा फ्रेश दिखती है।

ये भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज की बदली तारीख, मेकर्स ने की फाइनल डेट की अनाउंसमेंट, फैंस हुए उत्साहित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें