Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uric Acid घटाता है Cherry Juice जानिए इसे बनाने का Simple तरीका

March 14, 2023

Uric Acid घटाता है Cherry Juice जानिए इसे बनाने का Simple तरीका

सामग्री
लाल चेरी – 15-20
तरबूज कटा – 3 कप
आलूबुखारा – 4-5
आइस क्यूब्स – 4-5

विधि
चेरी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लाल रंग की चेरी लें और उसके बीज निकालकर टुकड़े कर लें. इसके बाद तरबूज लें और उसके बीजों को निकालकर उसके भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें. पानी गर्म होने के बाद उसमें आलूबुखारे डालें और उन्हें 2 मिनट तक उबालें. इसके बाद गैस बंद कर दें और आलूबुखारों को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में 1 मिनट के लिए डाल दें. इसके बाद आलूबुखारा का उपरी छिलका उतार लें.

अब आलू बुखारा को काट लें और उसके स्टोन्स को अलग कर दें. इसके बाद मिक्सर जार में कटी हुई चेरी, तरबूज के टुकड़े और आलू बुखारे डालकर उन्हें एक से दो मिनट तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें. सामग्रियों को तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि स्मूद प्यूरी तैयार न हो जाए. अब तैयार जूस को एक बर्तन में डाल दें. अगर जूस में तरबूज के कुछ बीज रह गए हैं तो निकाल दें. अब जूस को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से 2 आइस क्यूब्स डालकर उन्हें ठंडा-ठंडा सर्व करें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें