Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना Dry Clean बेकिंग सोडा से घर पर ही साफ करें सोफे पर लगे दाग-धब्बे

February 15, 2023

बिना Dry Clean बेकिंग सोडा से घर पर ही साफ करें सोफे पर लगे दाग-धब्बे

सोफा आपके लिविंग रूम का एक अहम हिस्सा है। यह रूम की सुंदरता को बढ़ाने के साथ घर को आरामदायक बनाता है। यही कारण है, कि यह ज्यादा इस्तेमाल होता है, और जल्दी गंदा भी हो जाता है। किसी न किसी तरह से इस पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं। कई बार इसमें से बदबू भी आने लगती है। अगर इसे जल्द से जल्द साफ न किया जाए, तो दाग पक्के हो जाते हैं और इसे साफ करने के लिए ड्राई क्लीनिंग की जरूरत पड़ जाती है, जो कुछ लोगो को ज्यादा महंगा लग सकता है। ऐसे में आज हम आपको घर पर सोफा साफ करने का एक बहुत ही सस्ता तरीका बता रहे हैं। सोफे की गंदगी का इलाज आपके किचन में ही मौजूद है। बेकिंग सोडा की मदद से आप सोफे को क्लीन कर सकते हैं। यह सोफे के दाग और गंध को हटाने में बहुत कारगर है। इसके अलावा यह गंध पैदा करने वाले पदार्थों के पीएच लेवल को भी कम करता है। यहां आप इसे इस्तेमाल करने के तरीके को डिटेल में जान सकते हैं।

माइक्रोफाइबर काउच को कैसे साफ कर
बेकिंग सोडा से माइक्रोफाइबर काउच को साफ करने का तरीका भी बेहद सिंपल है। आप बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करके बिना स्टीम क्लीनर के काऊच की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे कंटेनर में बराबर मात्रा में पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पेस्ट में सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश को भिगोएं और दाग वाली जगह पर अप्लाई करें। सकुर्लर मोशन में दाग को हलके हाथ से साफ करें। ध्यान रखें, कि बचे हुए अवशेषों को साफ करने से पहले ठीक से सूखने दें।

लैदर सोफा साफ करने का तरीका
लैदर के सोफे की देखरेख बहुत अच्छे से करनी होती है। बेकिंग सोडा से लैदर के सोफे को साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं। साथ ही डिश डिटर्जेंट की कुछ बूंदें भी डालें। बोतल को अच्छे से मिलाएं और एक मुलायम कपड़े में घोल को स्प्रे करें। अब लैदर सोफे की टॉप से शुरु आत करें। सर्कुलर मोशन में सतह पर कपड़े को पोंछते हुए सीटों को साफ करें। ध्यान रखें, क्लींजिंग की इस प्रोसेस में सोफे के साइड और बॉटम को साफ करना बेहद जरूरी है।

कपड़े के सोफे को बेकिंग सोडा से कैसे साफ कर
सोफे को साफ करने के लिए सबसे पहले सोफे से सीट कुशन को हटाएं। सोफे से दुर्गंध को दूर करने के लिए सोफा कुशन के ऊपर और नीचे बेकिंग सोडा छिड़कें। अब पुराने टूथब्रश की मदद से इसे रगड़ें। सोफे को नुकसान से बचाने के लिए हार्ड ब्रिसल्स वाला टूथब्रश यूज न करें। अब एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। बचे हुए पाउडर को हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं। सोफा चमक जाएगा।

सोफे से दाग हटाने का तरीका
जब बात आपके फैवरेट सोफे से दाग हटाने की हो, तो हमेशा स्टीम क्लीनर जरूरी नहीं होता। दागों की गहरी सफाई के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करके होममेड शैंपू तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगाएं। अब एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिलाकर डिश सोप की कुछ बूंदें डालें। अब बेकिंग सोडा वाली जगह पर सिरके का घोल स्प्रे करें और दाग को दूर करने के लिए एक मुलायम कपड़े का उपयोग करें। अब ठंडे पानी से धोएं और अवशेषों को नम कपड़े से पोंछ दें। सोफे से जिद्दी दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें