Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में औषधि का काम करती है लौंग की चाय… फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 24, 2023

सर्दियों में औषधि का काम करती है लौंग की चाय… फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

 

मुंबई: देशभर में ज्यादातर लोगों की सुबह एक कप चाय के साथ होती है। इसमें कई ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ज्यादातर घरों में कई तरह की चाय बनाकर पी जाती है, लेकिन क्या आप लौंग की चाय पीने के फायदे जानते हैं? जी हां, लौंग की चाय किसी एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं होती है।

# स्किन को जवां रखे: नियमित लौंग की चाय पीने से स्किन की समस्याओं से निजात मिलता है। बता दें कि, लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा लौंग की चाय में एंटी कोलेस्टेरेमिक और एंटी लिपिड प्रापर्टी होती है, जिससे वजन कम करने में सहायता होती है। इससे त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

# सर्दी-जुकाम ठीक करे: सर्दियों में ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं. इसके लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि, लौंग की चाय इस परेशानी को दूर करने की क्षमता रखती है। दरअसल, लौंग की चाय एंटी-वायरल, एंटीमाइक्रोबियल व एंटीसेप्टिक जैसों गुणों का अच्छा स्रोत होती है।

# दांत के दर्द को ठीक करे: दांतों के दर्द से राहत दिलाने में लौंग अधिक असरदार मानी जाती है। दरअसल, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो दांत दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आप लौंग की चाय पी सकते हैं. नियमित लौंग की चाय का सेवन करने से दांत के दर्द में जल्द ही आराम मिलता है।

# खांसी के लिए फायदेमंद: जिन लोगों को सूखी या फिर कफ वाली खांसी है, उनके लिए लौंग की चाय अधिक फायदेमंद है। बता दें कि, लौंग में एंटी ऑक्सीडेंट्स व एंटी इंफ्लमेटरी जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो सूखी खांसी को ठीक करने में असरदार होते हैं। इसके अलावा, लौंग की चाय बलगम को पिघलाकर निकाल देती है, जिससे कफ वाली खांसी में भी आराम मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें