Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अमृत’ से काम नहीं है नारियल पानी, शुद्ध नैचुरल प्रोडक्ट के हैं ये लाभ, जानिए

April 24, 2025

‘अमृत’ से काम नहीं है नारियल पानी, शुद्ध नैचुरल प्रोडक्ट के हैं ये लाभ, जानिए

Coconut water : गर्मी का सितम जारी है और ऐसे में लोग शरीर को हाइड्रेट करने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स भी लेते हैं, लेकिन हम आपको ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से न केवल शरीर हाइड्रेटेड रहता है बल्कि पाचन, वजन पर कंट्रोल रखने और त्वचा की रौनक बढ़ाने में भी कारगर होता है। यहां बात नारियल पानी की हो रही है, जिसकी तुलना अगर ‘अमृत’ से की जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि जब गर्मी के तपते दिनों में प्यास और थकान सताने लगती है, तब नारियल पानी को ही पीने के लिए सबसे अच्छा पेय पदार्थ माना जाता है।

बिना मिलावट का नेचुरल प्रोडक्ट-
नारियल पानी पेट को शीतलता प्रदान करता है और यह शुद्ध होता है। नैचुरल प्रोडक्ट जिसमें मिलावट लेशमात्र की नहीं होती। पोषक तत्वों से भरपूर होता है। प्रकृति का यह अनमोल तोहफा शरीर को तरोताजा रखने के साथ ही अनगिनत फायदे भी पहुंचाता है।

1940 के दशक में हुआ था अध्यन-
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (दिसंबर, 2009) में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 1940 के दशक से नारियल पानी का व्यापक अध्ययन किया गया। जिसमें दावा किया गया कि यह एक ताजा और पौष्टिक पेय है और स्वास्थ्य लाभ के कारण बड़े पैमाने पर पिया जाता है। इसका सेवन दिल का ख्याल रखता है और हार्ट अटैक से बचाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, नारियल पानी में अकार्बनिक आयन और विटामिन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व इंसानी शरीर के एंटीऑक्सीडेंट सिस्टम को सहायता प्रदान करते हैं।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट-
नारियल पानी से शरीर तो हाइड्रेट रहता है, साथ ही यह इम्युनिटी को बूस्ट करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी आसानी होती है।

दिल को रखता है दुरुस्त-
इसके अलावा, नारियल पानी का सेवन दिल को दुरुस्त रखने का काम करता है। साथ ही यह बीपी को नॉर्मल करता है और ब्लड वेसल्स में रक्त प्रवाह को नॉर्मल करने का काम भी करता है। इसके साथ ही शरीर में कमजोरी होने पर भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद है, इसमें कई पोषक तत्व होने की वजह से यह तुरंत ही शरीर से जुड़ी कमजोरी को दूर करने में कारगर माना जाता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद-
यही नहीं, गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने पर नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, नारियल पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक माना गया है। नारियल पानी को पीने की वजह से त्वचा को फायदा होता है, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे को साफ और चमकदार रखते हैं और किडनी की सेहत में सुधार करने का काम करते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें