Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में किसी चमत्कार से कम नहीं है हरे चने का सेवन करना, हर सेहत से जुडी समस्या को करेंगे दूर

January 25, 2023

सर्दियों में किसी चमत्कार से कम नहीं है हरे चने का सेवन करना, हर सेहत से जुडी समस्या को करेंगे दूर

सर्दियों में मिलने वाले हरे चने जितने खाने में स्वादिष्ट होते हैं उससे कहीं ज्यादा ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। दरअसल, इन में फाइबर, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, आयरन, फोलेट, फॉस्फोरस, कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फैटी एसिड, अमीनो एसिड समेत कई अन्य पोषक तत्व मौजूद हैं। इनका सेवन कई प्रकार की सेहत से जुडी परेशानियों को दूर करती है। इसी के साथ आज हम उन्हीं कुछ फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं –

वजन घटाने में मददगार: हरा चना वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकत है। हरा चना फाइबर का भंडार है। फाइबर को पचाने में समय लगता है, इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। हरा चना खाने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। हरे चने में सोडियम और फैट भी कम होता है। इसके साथ ही, हरा चना प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो वजन घटाने और मसल्स बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद: हरा चना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। ये विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह बालों और त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।

नहीं बढ़ने देता कोलेस्ट्रॉल: ज्ञात हो कि हरे चने के जरिए कोलेस्ट्रॉल आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा यह शरीर को सभी तरह के अमीनो एसिड प्रदान करता है। साथ ही यह वजन घटाने और उसे मैनेज करने में भी सहायता कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरे चने में सोडियम और फैट कम होता है। साथ ही प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है जो वजन घटाने और मसल्स गेन करने में भी मदद करता है।

प्रोटीन की भरपाई: हरे चने में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मौजूद होता है, जो संपूर्ण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने डेली डाइट में हरे चने को शामिल करके आप मांसपेशियों के निर्माण, हेयर फॉल, भंगुर नाखून और डल, ड्राई और बेजान त्वचा को फिर से दुरुस्त कर सकते हैं। हरा चना कई तरह की त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: हरे चने का सेवन हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन मौजूद होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए जरूरी है। वहीं, हरे चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी रहती है।

डिप्रेशन को करें कम: हरे चने का सेवन करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, हरे चने में विटामिन बी9 यानी फोलेट पाया जाता है। हरे चने का सेवन करने से मूड को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। अगर आप अवसाद से ग्रस्त हैं, तो हरे चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

शुगर लेवल रहे कंट्रोल: हरा चना में फाइबर अधिक होता है, जिससे आपका पेट स्वस्थ रहता है और कब्ज की शिकायत नहीं होती है। वजन कम करने में भी मददगार है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए भी आप हरा चना का सेवन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें