Site icon Dainik Savera Times

अंजीर के सेवन से होगी ये खतरनाक बीमारियां दूर, जानें आप भी

अंजीर सबसे पुराने फलों में से एक है जो खाने में रसीला और बेहद स्वादिष्ट होता है। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे कई रोगों का निवारण आसानी से हो सकता है। इसका सेवन हम पकने के बाद सुखाकर भी कर सकते हैं। दुकानों में सुखा हुआ अंजीर काफी बिकता है। इसके सूखे फल को हम दूध में पीसकर भी खा सकते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। ये शरीर में होने वालाी कई बड़ी बीमारियों का निवारण करता है। एसे में यदी आप भी इस फल के फायदे के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम बताते हैं इसके फायदों के बारे-

1. एनीमिया-
अंजीर में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण यह एनीमिया में लाभप्रद होता है। 10 मुनक्के और 8 अंजीर 200 मिलीलीटर दूध में उबालकर पी लें। इससे रक्त में वृद्धि और रक्त सम्बन्धी विकार दूर हो जाते है।

2. कब्ज-
3 से 4 पके अंजीर दूध में उबालकर रात को सोने से पहले खाएं। और उसके बाद वही दूध पी लें। इससे कब्ज में लाभ होता है या 4 अंजीर को रात को सोते समय पानी में डालकर रख दें। सुबह थोड़ा सा मसलकर पानी पीने से कब्ज दूर हो जाती है।

3. अस्थमा-
अस्थमा की बीमारी में अंजीर के पत्‍तों से राहत मिलती है। जो लोग इंसुलिन लेते हैं उनके लिये यह बहुत लाभकारी होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अच्‍छी होती है जिससे ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

4. जुकाम-
पानी में 5 अंजीर को डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर गर्म-गर्म सुबह और शाम को पीने से जुकाम में लाभ होता है।

5. सिरदर्द-
सिरके या पानी में अंजीर के पेड़ की छाल की भस्म बनाकर सिर पर लेप करने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

6. बवासीर-
3-4 सूखे अंजीर को शाम के समय पानी में डालकर रख दें। सुबह अंजीरों को मसलकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट खाने से बवासीर दूर होती है।

7. हड्डियों को मजबूत-
अंजीर में कैल्शियम बहुत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। आपको बस केवल दिन भर में 4-5 अंजीर खाना होगा और फिर इससे लाभ हो जाएगा।

Exit mobile version