Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज ही करें मोटापे को काबू, नहीं तो हो सकते है इन बीमारियों के शिकार

April 15, 2023

आज ही करें मोटापे को काबू, नहीं तो हो सकते है इन बीमारियों के शिकार

मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह एकमात्र ऐसी बीमारी है जिससे सभी बीमारियों की शुरुआत होती है। और इसे कम करने के लिए लोग बहुत कुछ करते है। मोटपे को कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। माना जाता है की ओबेसिटी, ब्लड प्रेशर आदि जैसी बीमारियों का जन्म पोटापे के कारण ही होता है। आइए जानते है किस तरह हमारी शरीर को नुकसान पहुंचता है मोटापा:

आधी आबादी होगी मोटापे का शिकार
एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन के 2023 एटलस ने भविष्यवाणी की है कि अगले 12 सालों के भीतर दुनिया के 51% या 4 बिलियन से ज्यादा लोग मोटे होंगे। रिपोर्ट में पाया गया कि बच्चों और कम आय वाले देशों में मोटापे की समस्या विशेष रूप से तेज़ी से बढ़ रही है। 2035 तक आधी से ज्यादा दुनिया के लोग मोटे होंगे।

मोटापा पड़ सकता है जान पर भारी
शरीर का मोटपा हल्के में लेने वाली चीज नहीं है। शरीर में ज्यादा मात्रा में फैट जमा होने की वजह से बॉडी के कुछ हिस्से असंतुलित हो भी जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक होते हैं। मोटापे की वजह से मौत होने का खतरा करीब 91 फीसदी तक बढ़ सकता है। एक शोध के मुताबिक एक्स्ट्रा वजन कई मामलों में मृत्यु दर को बढ़ाता है। स्टडी से ये भी पता चला है कि हाई बॉडी मास इंडेक्स वाले लोगों में डेथ रेट ज्यादा है।

हेल्दी डाइट
जंक फूड और कैलोरीज ही मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए इससे छुटाकारा पाने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव लाएं। हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें।

एक्सरसाइज करें
हर हफ्ते 150 मिनट तक की एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर से कैलोरीज बर्न होती हैं जो आपके शरीर में चर्बी या फैट जमा नहीं होने देता।

अपनी कमजोरी को पहचानें
कई बार हम कोई गम या किसी स्ट्रेस में आकर अनहेल्दी चीजें खातें है। तो इसके लिए सबसे पहले अपने Trigger Point को पहचाने जो आपको अनहेल्दी खाने के लिए उत्सुकता है और फिर उस पर कंट्रोल पाने की कोशिश करें।

हेल्थ एक्सपर्ट से ले सलाह
आप हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं जो आपको सही डाइट और एक्सरसाइज के बारे में बताएगा, जिससे आप अपने मोटापे पर काबू पा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें