सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है गाय का दूध, जानें इसके फायदे

गाय का दूध हमेशा से सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई प्रकार की सेहत से जुडी परेशानियां मिनटों में दूर हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही इससे जुड़े कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भी हैरान कर देंगे। आसानी से पच जाता है: गाय.

गाय का दूध हमेशा से सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई प्रकार की सेहत से जुडी परेशानियां मिनटों में दूर हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही इससे जुड़े कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भी हैरान कर देंगे।

आसानी से पच जाता है: गाय का दूध इन सभी में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि यह हमारे शरीर को संपूर्णता में लाभ पहुंचाता है। इन सभी दूध की तुलना में गाय के दूध को अधिक सुपाच्य माना जाता है। क्योंकि इसमें फैट काफी संतुलित मात्रा में होता है और इसे ठंडा या गर्म किसी भी रूप में आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी पच जाता है।

वजन कम करने में सहायक: वजन कम करना चाहते हैं, तो भैंस या बकरी का दूध पीने की बजाय गाय का दूध पिएं। यह दूध शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है, जिससे भूख कम लगती है। गाय के दूध से प्रोटीन, ऊर्जा प्राप्त होती है, जिससे एक्सरसाइज करने के समय शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती रहती है। वजन कम करना है, तो लो फैट वाला गाय के दूध का सेवन करें।

शरीर को मजबूत करे: आपको इस अंतर को समझना होगा कि शरीर का मजबूत होना और शरीर पर फैट जमा होना दो अलग-अलग चीजें। भैंस का दूध पीने से भी शरीर ताकतवर बनता है। लेकिन गाय का दूध पीने से शरीर को आंतरिक बल और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। यह शरीर की कोशिकाओं को अंदर से पोषण देता है।

ब्लड सेल्स बढ़ाएं: गाय का दूध ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है। बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ किया जाता है इससे रोग को ठीक करने में फायदा मिलता है।

दिल को दुरुस्त रखे: गाय का दूध पीने से हार्ट की सेहत ठीक बनी रहती है। क्योंकि गाय के दूध में पाया जानेवाला फॉस्फोरस, पोटैशियम और गुड फैट आपके शरीर में हृदय की पंप करने की क्षमता और रक्त के फ्लो को सही बनाए रखने में सहायता करते हैं। साथ ही शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है।

कैंसर से बचाव करे: गाय के दूध में कैंसर का भी इलाज पाया गया है। इसके दूध में फोर्टिफाइड और विटामिन-D की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो कैंसर को कम करने में सहायक होता है। इसलिए गाय का दूध कैंसर की आशंका को कम करता है। एक रिसर्च के अनुसार गाय के दूध और डेयरी उत्पादन का सेवन ब्लैडर कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, स्तन कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर से बचाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए: गाय का दूध हड्डी को स्वस्थ रखने में भी काफी सहायक हो सकता है। दरअसल, दूध और डेयरी के अन्य उत्पाद मैग्नीशियम और कैल्शियम के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। इसलिए, हड्डियों के विकास के लिए दूध का सेवन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बच्चों व युवाओं के साथ ही व्यस्कों के हड्डी स्वास्थ्य के लिए भी दूध को अच्छा माना गया है ।

आंखों के लिए : गाय के दूध को आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है, क्योंकि गाय के दूध में विटामिन-ए होता है। विटामिन-ए आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन-ए की कमी की से आपको रतौंधी, आंखों के सफेद हिस्से में धब्बे जैसी कई आंखों से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

- विज्ञापन -

Latest News