Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुशासन से बनती है आपकी मॉर्निंग गुड

May 10, 2023

अनुशासन से बनती है आपकी मॉर्निंग गुड

आपकी मार्निंग गुड हो, इसके लिए आपको अपने दिन की शुरुआत एक सैट रूटीन के अनुसार करनी चाहिए। हम में से हर कोई चाहता है कि दिन की शुरुआत बढ़िया ढंग से हो, लेकिन जब सवाल हमीं से जुड़ा है तो दिन की बेहतर शुरुआत का पूरा दारोमदार हमीं पर आकर ठहर जाता है। सुबह जल्दी उठकर यदि दिन की शुरुआत सही ढंग से की जाए तो बाकी का दिन भी अच्छे ढंग से गुजरने की संभावना रहती है। इसे आप यूं मैनेज करें :

– घर के बाकी सदस्यों के सोकर उठने से पहले ही सुबह जल्दी उठें। वर्कआऊट, एक्सरसाइज, योगा, खेल खेलने से दिन की शुरुआत करके तन-मन को तरोताजा रखें।

– काम की अधिकता के बावजूद रात में जल्दी सही वक्त पर सोने की आदत डालें। भले ही इस पर अमल करना थोड़ा मुश्किल हो लेकिन इसकी धीरे-धीरे आदत बनाएं।

– सुबह सोकर उठने के बाद अपने बिस्तर को व्यवस्थित करें। शाम के समय साफ-सुथरा व्यवस्थित बैड आपकी अच्छी नींद के लिए सहायक हो सकता है।
इससे आपको समय पर बिस्तर पर रात में जाने की इच्छा भी बनी रहती है।

– गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, रात्रि के समय ठंडे या मौसम के अनुकूल गर्म पानी से स्नान लें। अच्छी नींद आएगी।

– शॉवर बाथ लें। दिन-भर की थकान मिनटों में खत्म हो जाती है।

– सुबह तैयार होने के बाद आईने में अपना चेहरा अच्छी तरह निहारें। मुद्रा बदलकर अपने आपको आइने में देखें। आपकी अच्छी, गुड लुकिंग आपको नए – आत्मविश्वास से भर देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें