Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन चीजों को फेंकने की ना करें गलती, आएंगे आपके काम

April 15, 2023

इन चीजों को फेंकने की ना करें गलती, आएंगे आपके काम

बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जिनका उपयोग करने के बाद हम फेंक देते हैं। कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनका उपयोग करने के बाद उनके बचे हुए सामान का भी हम बेहतर उपयोग कर सकते हैं पर रूटीन जिंदगी में हम आदतन उन्हें फेंक देते हैं। आइए जानें कौन सी ऐसी चीजें जिन्हें याद कर हम पुन: उनका बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

संतरे के छिलके न फेंकें: संतरा व कीनू विटामिन सी के भंडार होने के कारण हमारी सेहत के लिए तो बहुत फायदेमंद हैं, स्वाद भी अच्छा रसभरा होता है। इनके छिलके भी काम के होते हैं। आदतन हम उन्हें फेंक देते हैं। अगर सावधानीवश इनके छिलकों को हम धूप में सुखा लें और मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना कर रख लें। इन छिलकों का प्रयोग स्क्र ब और पैक की तरह किया जा सकता है। थोड़े से बेसन में दूध या गुलाबजल डालें। उसमें थोड़ा संतरे के छिलकों का पाउडर मिक्स कर पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए मिश्रण को लगा रहने दें।

चाय की पत्ती न फेंकें :अक्सर हर घर में दिन भर में कई बार चाय बनती है और आदतन हम उसे छानकर डस्टबिन में फेंक देते हैं। अगर हम सावधान रहें तो हम इसका प्रयोग गमलों में लगे पौधों के लिए कर सकते हैं। पौधों को पोषण भी मिलेगा और पौधे भी खिल उठेंगे। यूज्ड चाय की पत्ती को छलनी में रखकर पानी से अच्छी तरह धोएं। धुली चाय की पत्ती को गमले में डालें।

यूज्ड टी बैग्स न फेंके: डस्टबिन में बहुत से घरों में अब टी बैग्स का प्रयोग होना शुरू हो गया है। अधिकतर लोग टी बैग्स पानी में डालने के बाद फेंक देते हैं। उन टी बैग्स का सदुपयोग करें, फेंके नहीं। यूज्ड टी बैग्स को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें और अपनी पफी आंखों, थकान भरी आंखों और डार्कसर्कल्स को दूर करने के लिए 1० मिनट के लिए आंखों पर रखकर लेट जाएं। राहत मिलेगी।

नींबू के छिलकों का भी करें प्रयोग: अक्सर घरों में नींबू का सलाद, शिकंजी, चाट, सब्जी, दाल पर डालने के लिए प्रयोग होता है। प्रयोग कर हम छिलकों को फेंक देते हैं। अगर हम उन्हें न फेंक कर चेहरे, कोहनियों, घुटनों, बाजुओं पर रगड़ें तो टैनिंग का प्रभाव कम हो जाएगा। रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें। नींबू के रगड़ने से त्वचा का एक्सट्रा तेल निकल जाता है और रंगत में भी फर्क आता है।

चोकर का सदुपयोग: वैसे तो आटे से चोकर को अलग करना ही नहीं चाहिए। अगर करना भी पड़े तो आटा छान कर चोकर अलग रख लें। इसका प्रयोग आप त्वचा की स्क्र बिंग के लिए कर सकते हैं। शरीर का जो भाग काला हो जैसे कोहनी, घुटने, टखने आदि, इन पर 2 चम्मच चोकर को आधी कटोरी या आवश्यकतानुसार दूध में भिगो दें। कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर स्क्र बर की तरह शरीर के अंगों पर प्रयोग कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें