Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजन के बाद जरूर करें WALK, दूर होंगी मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नींद संबंधी कई समस्याएं

July 16, 2024

भोजन के बाद जरूर करें WALK, दूर होंगी मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नींद संबंधी कई समस्याएं

नई दिल्ली: विशेषज्ञ मानते हैं कि भोजन के बाद टहलने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नींद संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को फायदा पहुंचता है।

भोजन के बाद टहलना सुरक्षित:

सोशल मीडिया पर इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स हैदराबाद के डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि सुबह या शाम, नाश्ते या रात के खाने से पहले टहलना एक स्वस्थ आदत है। उन्होंने कहा, “भोजन के बाद टहलना सुरक्षित है तो वहीं, भोजन के बाद थोड़ी देर टहलने से भी फायदे कम नहीं होते।” डॉ. सुधीर ने कहा कि रात के भोजन के बाद टहलना मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से मददगार हो सकता है क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर में सुधार के साथ ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार करने का काम करता है।

जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा, “पैदल चलने से टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों में HbA1C में 0.5 प्रतिशत की औसत कमी आती है। HbA1c परीक्षण का उपयोग किसी व्यक्ति के ग्लूकोज नियंत्रण के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।” यह भोजन के बाद रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है। डॉक्टर ने कहा, “ऐसा देखा गया है कि तेज चलने से भोजन के बाद रक्त में शर्करा के स्तर में कमी आती है।”

उन्होंने सुझाव दिया कि भोजन के 15 मिनट बाद 30 मिनट तक टहलने से स्वस्थ व्यक्तियों में भी रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, भोजन के बाद पैदल चलना वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। डॉ. सुधीर ने कहा, “चलने से बीएमआई में 0.91 किलोग्राम/मी2 की महत्वपूर्ण कमी आती है।” भोजन के बाद पैदल चलना रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। डॉक्टर ने कहा कि यह सिस्टोलिक और डायस्टोलिक बीपी में महत्वपूर्ण कमी लाता है।

उन्होंने कहा, ‘”पैदल चलने से बीपी को कम करने में सहायता मिलती है। चाहे वह 30-60 मिनट की सैर हो या सिर्फ 10 मिनट तक पैदल चलना ही क्‍यों न हो, यह दाेनों सूरतों में सेहत के लिए फायदेमंद है।” भोजन के बाद पैदल चलने से पाचन तंत्र में भी सुधार आता है। साथ ही यह सूजन को भी कम करने का काम करता है। डॉक्टर ने कहा कि रात के खाने के बाद थोड़ी देर टहलना मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने का काम करता है। पैदल चलने के साथ एक स्वस्थ आहार और अच्छी नींद भी महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें