Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते हैं हरी मिर्च से मिलते हैं ये ढेरों फायदे!

March 22, 2023

क्या आप जानते हैं हरी मिर्च से मिलते हैं ये ढेरों फायदे!

हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। ये खाने को तीखा बनाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं के ये हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आदि होते हैं जो हमारी सेहत को ढेरों फायदे पहुँचाने का काम करते हैं। आज हम आपको बताएंगे इसके फायदों के बारे में –

1.कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद है।

2. गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है।

3. आँखों की रौशनी बढ़ाने में हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए आपकी आखो की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

4. एक अध्ययन अनुसार हरी मिर्च से हृदय से संबंधित बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। हरी मिर्च शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकती है, इससे रक्त में थक्कों की समस्या भी ठीक हो सकती है।

5. हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती, इसके सेवन से आप पोषक तत्वों को ग्रहण कर सकतें है कैलोरी न होने की वजह से इसके सेवन से वजन को भी घटाया जा सकता है।

6. पाइल्स, पेट जलन, मूत्र रोग, गर्भवती महिला, किडनी विकारों में हरी मिर्ची का सेवन नुकशान दायक हो सकता है।

7. हरी मिर्च आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कसाव भी लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।

8. हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि‍सी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर की रक्षा करते हैं।

9.हरी मिर्च में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिस वजह से इसका सेवन पाचन किर्या को मजबूत बनाता है।

नोट:ज्यादा मिर्च खाना शरीर को नुकसानदायक हो सकता है। 1-2 से ज्यादा हरी मिर्च का सेवन न करे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें