Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या कॉफी पीने से कम होता है लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा…..?

July 15, 2026

क्या कॉफी पीने से कम होता है लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा…..?

नई दिल्ली: कॉफी पीना पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में गंभीर लिवर बीमारी का खतरा कम होता है। इनमें लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। यह अध्ययन अमरीका के सीडर्स-सिनाई के शोधकर्ताओं ने किया है, जिसे मैडिकल जर्नल क्लिनिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हैपेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। शोध में ब्रिटेन के यूके बायोबैंक में शामिल करीब 3.55 लाख लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इन लोगों को अध्ययन की शुरुआत में न तो सिरोसिस था और न ही लिवर कैंसर। शोधकर्ताओं ने करीब 13 साल तक इन लोगों की सेहत पर नजर रखी।

अध्ययन में सामने आया कि जो लोग रोजाना 5 या उससे ज्यादा कप कॉफी पीते थे, उनमें कॉफी न पीने वालों की तुलना में सिरोसिस का खतरा 32% तक कम था। वहीं, ऐसे लोगों में लिवर कैंसर होने का खतरा 47% कम और लिवर से जुड़ी बीमारी के कारण मौत का खतरा 42% तक कम पाया गया। हालांकि, शोधकर्ताओं का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को अब 5 या उससे ज्यादा कप कॉफी पीनी शुरू कर देनी चाहिए। अध्ययन में यह भी देखा गया कि कॉफी के फायदे 1-2 कप रोजाना पीने वालों में भी दिखाई दिए। वहीं, 3 से 4 कप प्रतिदिन पीने वालों में इसका संबंध सबसे मजबूत नजर आया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें