Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना पिएं अदरक की बनी ये खास चाय, आप हमेशा रहेंगे रोग मुक्त

February 25, 2023

रोजाना पिएं अदरक की बनी ये खास चाय, आप हमेशा रहेंगे रोग मुक्त

दिन की शुरुआत में कई लोग चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। उनकी दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। ऐसे में ज्यादातर लोग साधारण चाय पीते हैं लेकिन अगर आप सुबह उठकर अदरक की हैल्दी चाय पीते हो तो ये आपको स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी मिलेगी। अदरक वैसे भी कई गुणों से भरपूर होती है और इससे बनी चाय आपके हर दर्द को खत्म करने में सहायक होती है। चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ खास फायदों के बारे में –

# पाचन क्रिया: अदरक वाली चाय का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। इसके अलावा जब हम ज्यादा खा लेते हैं तो उसे पचाने में भी मदद करती है।

# पेट की जलन: अदरक में जलन को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। अदरक की चाय पीने से हम पेट की जलन दूर कर सकते हैं।

# रक्त संचार:अदरक की चाय पीने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, क्योंकि इसमें विटामिन मिनरल्स और अमीनो एसिड होते हैं, जो हमारे रक्त संचार को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता हैं।

# त्वचा को तरोताजा रहने में: अदरक की चाय पीने से हमारे शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिससे हमारी त्वचा साफ रहती है और चेहरे पर नमी रहती है।

# तनाव से राहत दिलाये: जब भी आप किसी भी परेशानी में हो या फिर किसी तरह का कोई तनाव हो तो आप को अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए इससे आप का मन शांत हो जाता है।

# मासिक धर्म की परेशानियों से राहत: मासिक धर्म की परेशानियों से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। शहद के साथ अदरक वाली चाय लेने से भी आप को राहत मिलती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें