Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Drinks For Summer: गर्मियों में लू से बचने के लिए रोज पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत राहत

June 10, 2024

Drinks For Summer: गर्मियों में लू से बचने के लिए रोज पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगी तुरंत राहत

नई दिल्ली: गर्मियां के मौसम में शरीर की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। लू लगने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन है। एक बार लू की चपेट में आने पर ठीक होने में काफी समय लग जाता है जिससे शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पीने की सलाह देते हैं। आज हम आपको ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिससे लू लगने का खतरा कम होता है।

नींबू और धनिये का जूस:

धनिया या पुदीने की पत्तियों का रस निकालें और एक चुटकी चीनी के साथ मिलाकर इसे पिएं। ​गर्मियों के दिनों में ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा। धनिये का जूस शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा गर्मियों के दिनो में नींबू पानी का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। दिन में कम से कम दो से तीन बार नींबू पानी जरूर पिएं।

आम पन्ना:

आम पन्ना को गर्मियों में ज्यादातर लोग पीते हैं। ये स्वाद में खट्टा और मीठा होता। इसको गर्मियों में खाना काफी पसंद किया जाता है। आम पन्ने में कच्चे आम, पुदीना, नमक और शक्कर मिलाई जाती है। ये ये शरीर को ठंडक देने का काम करता है। गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है।

नारियल पानी:

नारियल पानी गर्मियों में बहुत ही लाभदायक होता है। ये शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। इसमें बहुत पौष्टिक होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

सत्तू का शरबत:

सत्तू का शरबत गर्मियों में पिया जाता है जो बहुत ही पौष्टिक से भरपूर होता है। सत्तू में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सत्तू में पानी और शक्कर को मिलाकर पिया जाता है। गर्मियों में ये बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें