Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंजीर को इस चीज में भिगोकर खाने से मिलेगें डबल फायदे, इन बीमारियों से करेगा बचाव, जानें अंजीर खाने का सही तरीका

May 29, 2025

अंजीर को इस चीज में भिगोकर खाने से मिलेगें डबल फायदे, इन बीमारियों से करेगा बचाव, जानें अंजीर खाने का सही तरीका

Benefits of Eating Soaked Figs: सुपरफूड्स की सूची में शामिल अंजीर एक ऐसा मेवा है जो पोषण से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य का खजाना माना गया है। अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर को सिर्फ ऐसे ही खाने की बजाय अगर उसे दूध में भिगोकर खाया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं? जी हां, आयुर्वेद भी मानता है कि रातभर दूध में भिगोए गए अंजीर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

दूध में भिगोकर खाने से मिलते हैं ये डबल फायदे

1. पाचन तंत्र होगा मजबूत

अंजीर में मौजूद फाइबर कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दूध के साथ इसका सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

2. हीमोग्लोबिन में सुधार

अंजीर आयरन का बेहतरीन स्रोत है। दूध के साथ लेने पर इसका अवशोषण शरीर में बेहतर तरीके से होता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है।

3. हड्डियों को मिलेगा ताकत

कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर अंजीर जब दूध के साथ लिया जाता है तो यह हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।

4. दिल को रखे दुरुस्त

अंजीर में पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

5. स्किन और बालों में निखार

अंजीर के एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे त्वचा ग्लोइंग बनती है और बालों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

कैसे करें अंजीर का सही उपयोग?

स्टेप 1: रात में 2-3 सूखे अंजीर लें।
स्टेप 2: इन्हें एक गिलास गुनगुने दूध में भिगो दें।
स्टेप 3: अगली सुबह इन अंजीरों को खाली पेट खा लें और ऊपर से वही दूध पी लें।

सावधानी: डायबिटीज या कोई अन्य रोग होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर ही सेवन करें।

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर वात और पित्त दोष को संतुलित करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और वात रोगों जैसे जोड़ दर्द, सूजन आदि में राहत देता है। यह शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है और हार्मोन संतुलन में भी सहायक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें