Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

RECIPE: रोज ड्राई फ्रूट्स खाना लगता है मुश्किल? तो ट्राई करें एनर्जी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स लड्डू

February 2, 2026

RECIPE: रोज ड्राई फ्रूट्स खाना लगता है मुश्किल? तो ट्राई करें एनर्जी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स लड्डू

Recipe: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन रोजाना अलग-अलग मेवे खाना कई लोगों को झंझट भरा लगता है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।

खास बात यह है कि इन लड्डुओं में न तो चीनी मिलती है और न ही गुड़ या शक्कर की जरूरत होती है। खजूर, अंजीर और किशमिश की नैचुरल मिठास इन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए काफी होती है। एक लड्डू रोज नाश्ते में खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है।

energy-packed dry fruit ladoos
energy-packed dry fruit ladoos

ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

स्टेप 1:
सबसे पहले अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स चुन लें। काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे मेवों को छोटे टुकड़ों में काट लें या हल्का दरदरा पीस लें। चाहें तो इन्हें बिना रोस्ट किए या हल्का सा भूनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 2:
अब खजूर के बीज निकाल लें। मिक्सी में खजूर के साथ अंजीर और किशमिश डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि अगर आप लड्डुओं को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसमें पानी बिल्कुल न डालें। तैयार पेस्ट को हल्की आंच पर थोड़ा गर्म कर लें।

स्टेप 3:
गर्म पेस्ट में तुरंत कटे या पिसे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स मिला दें। हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। कुछ ही मिनटों में लड्डू तैयार हो जाएंगे। इन्हें एयर-टाइट कंटेनर में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा और डेली वेजर्स मुद्दे पर राजौरी विधायक की प्रतिक्रिया

सेहत के लिए क्यों हैं फायदेमंद?

ड्राई फ्रूट्स लड्डू एनर्जी, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें बच्चे हों या बड़े, सभी आराम से खा सकते हैं। चाहें तो इसमें कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी या तिल मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है।

जो लोग मीठा खाने से परहेज करते हैं, उनके लिए ये लड्डू हेल्दी स्वीट डिश का बेहतरीन विकल्प हैं। स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद—यही है इन ड्राई फ्रूट्स लड्डुओं की खासियत।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें