Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mutton Stew के स्वाद से मेहमानों को करवाएं रुबरू, जानें रेसिपी

November 7, 2023

Mutton Stew के स्वाद से मेहमानों को करवाएं रुबरू, जानें रेसिपी

सामग्री
मटन – 500 ग्राम
प्याज (कद्दूकस किया हुआ)- 4
लहसुन (कद्दूकस किया हुआ)- 2 बड़ा चम्मच
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी- 1 छोटा चम्मच
दही- 100 ग्राम
गरम मसाला – 1 बड़ा चम्मच
कश्मीरी मिर्च- 2
तेजपत्ता- 2
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार

विधि
1. सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
2. मीडियम आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें।
3. तेल के गरम होते ही इसमें तेजपत्ता और कश्मीरी मिर्च डालकर भूनें।
4. मिर्च के भुनते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें।
5. सभी चीजों के भुनने के बाद मटन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , नमक, हल्दी पाउडर और गरम मसाला सब एकसाथ डाल दें और ढककर 15-30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
6. तय समय के बाद कड़ाही का ढक्कन हटाकर देखिये कि मटन गला है की नहीं।
7. अगर मटन गल गया है इसमें दही और पानी डालकर फिर से लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
8. तैयार है मटन स्टू का चावल या नान के साथ लुत्फ उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें