Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Exercise for Arms Fat : हाथों की चर्बी हो जाएगी गायब, बस करें ये एक्सरसाइज, 15 दिनों में दिखेगा फर्क

June 24, 2024

Exercise for Arms Fat : हाथों की चर्बी हो जाएगी गायब, बस करें ये एक्सरसाइज, 15 दिनों में दिखेगा फर्क

नई दिल्ली: एक्सरसाइज करने का सही फायदा तब होता है जब हम अपने शरीर के सभी अंगो पर पूरा ध्यान दें। हमें अपने एक्सरसाइज टाइम टेबल (schedule) में लेग्स, हैंड, और हर तरह की एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। अलग -अलग दिन तरह तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर को दोगुना फायदा होता हैं। तो चलिए आज हम आपको हाथों की चर्बी दूर करने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज बताते हैं।

बॉल स्क्वीज़ – हाथों की मसल्स के लिए बॉल स्क्वीज़ एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने के लिए अपने हाथों में 1 सॉफ्ट बॉल को पकड़े। बॉल को कम से कम 10 बार दबाएं। अपने दोनों हाथों से कम से कम पांच मिनट तक ऐसा करें।

वॉल पुश-अप्स – वॉल पुश-अप्स को हाथों की चर्बी कम करने के लिए सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। वॉल पुश-अप्स करने से आपकी पूरी बॉडी एनर्जेटिक रहेगी और आपका कोर स्ट्रांग बनेगा। वॉल पुश-अप्स आपकी बॉडी को भी फ्लेक्सिबल बनाने का काम करता है।

डम्बल्स इस्तेमाल करें – हाथों के लिए डम्बल्स से एक्सरसाइज करना भी कारगर होता है। इस एक्सरसाइज के लिए खड़े होकर एक बार डंबल लेकर राइट साइड झुके और एक बार लेफ्ट साइड झुके, ऐसा आपको कम से कम 10 से 15 बार करना है। यह एक आसान और कारगर तरीका है। नियमित इसे करने से हाथ टाइट होते हैं और चर्बी तेज़ी से घटती है।

रेजिस्टेंस बैंड इस्तेमाल करें – आप घर पर हो या जिम में रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग और शरीर का संतुलन बनाने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। यह हाथो के साथ-साथ हिप व्यायाम के लिए कारगर माना जाता है।

प्लैंक – यह भी एक फायदेमंद व्यायाम है। इसे करने के लिए पहले आप जमीन पर लेट जाएं। उसके बाद आप हाथों की मदद से अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं और इस अवस्था में जितना देर हो सके, होल्ड करें। इसके बाद आप लेट जाएं और दस सेकंड रेस्ट करें। इसके बाद आप फिर से प्लैंक पोजिशन में आएं और ज्यादा से ज्यादा होल्ड करने की कोशिश करें। यह हाथ, पैरों और पेट की चर्बी घटाने के लिए बहुत कारगर होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें