Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर तरह की सेहत से जुडी परेशानियों को दूर करे सौंफ, जानें इसके फायदे

February 12, 2023

हर तरह की सेहत से जुडी परेशानियों को दूर करे सौंफ, जानें इसके फायदे

सौंफ हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ये कई प्रकार की सेहत से जुडी परेशानियों को मिनटों में दूर कर सकती है। छोटी सी सौंफ कितनी गुणकारी हो सकती ये जानकर आश्चर्य होता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं खाने के इलावा किस तरह सौंफ हमे स्वस्थ रखने में कारगर साबित हो सकती है।

1.बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें. रोज रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से स्मरण शक्त‍ि बढ़ती है।

2.अगर पीरियड्स अनियमित है तो भी आप सौंफ का सेवन कर सकती हैं। गुड़ के साथ इसके सेवन से फायदा होगा।

3.सौंफ खाने से आंखों की ज्योति भी बेहतर होती है. आप चाहें तो इसे मिश्री के साथ भी ले सकते हैं।

4.खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है।

5.अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो नियमित रूप से दिन में तीन से चार बार आधा चम्मच सौंफ चबाएं। ऐसा करने से मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी।

6.अगर आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर न बढ़े तो खाने के लगभग 30 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ खा लें। सौंफ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है।

7.सौंफ के पावडर को शकर के साथ बराबर मिलाकर लेने से हाथों और पैरों की जलन दूर होती है। भोजन के बाद 10 ग्राम सौंफ लेनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें