Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fire Safety Tips: होटल या अस्पताल में आग लग जाए तो क्या करें? जानिए बचने के जरूरी टिप्स

June 4, 2026

Fire Safety Tips: होटल या अस्पताल में आग लग जाए तो क्या करें? जानिए बचने के जरूरी टिप्स

Fire Safety Tips: हाल के समय में आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल आग लगना एक बहुत ही खतरनाक स्थिति होती है, जो कभी भी अचानक कहीं भी हो सकती है, खासकर होटल या अस्पताल जैसी जगहों पर जहां बहुत सारे लोग होते हैं। ऐसे समय में लोग अक्सर डर जाते हैं और सही फैसला नहीं ले पाते, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

हाल के दिनों में अलग-अलग जगहों पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि हमें पहले से ही सावधान और जागरूक रहना बहुत जरूरी है। अगर हमें पता हो कि आग लगने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है, तो हम अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं

1. बिजली से लगी आग पर पानी न डालें
अगर आग शॉर्ट सर्किट या किसी इलेक्ट्रिकल उपकरण की वजह से लगी हो तो उस पर पानी डालना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में सूखा रेत या फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करना सुरक्षित रहता है।

2. ऊपरी मंजिल की ओर न भागें
आग लगने पर लोग अक्सर ऊपर की तरफ भागते हैं, लेकिन यह गलती जानलेवा हो सकती है। धुआं और गर्म हवा ऊपर की ओर जाती है, जिससे वहां सांस लेना मुश्किल हो जाता है। सुरक्षित रास्ता हमेशा नीचे की ओर और बाहर की तरफ होता है।

ये भी पढ़ें:

3. लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें
आग की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि बिजली कटने पर आप उसमें फंस सकते हैं। धुआं भी लिफ्ट शाफ्ट में तेजी से भर सकता है। इसलिए हमेशा सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।

4. खिड़कियां बिना सोचे न खोलें
कई लोग धुआं निकलने के लिए खिड़कियां खोल देते हैं, लेकिन इससे आग को ज्यादा ऑक्सीजन मिल सकती है और वह तेजी से फैल सकती है। इसलिए सोच-समझकर ही दरवाजे या खिड़की खोलें।

5. सबसे पहले बाहर निकलने पर ध्यान दें
आग लगने पर सबसे पहले अपना और अपने आसपास के लोगों का बचाव करना चाहिए। सामान बचाने में समय बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि जान सबसे कीमती होती है। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करें और जल्दी से सुरक्षित जगह पर बाहर निकल जाएं।

6. धुएं में नीचे झुककर चलें
अगर कमरे में धुआं भर गया हो तो सीधे खड़े होकर चलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में झुककर या घुटनों के बल चलना बेहतर होता है क्योंकि साफ हवा जमीन के पास रहती है। मुंह और नाक को गीले कपड़े से ढकना भी मददगार होता है।

ये भी पढ़ें:

7. रस्सी और सीढ़ी रखें
आपातकालीन स्थिति के लिए घर या इमारत में कुछ जरूरी चीजें जैसे रस्सी या छोटे सुरक्षा उपकरण रखना अच्छा होता है। अगर आग लग जाए और बाहर निकलना मुश्किल हो, तो इन चीजों की मदद से खिड़की से सुरक्षित बाहर निकला जा सकता है।

8. छिपने की कोशिश न करें
कई लोग डर के कारण किसी फर्नीचर या सामान के पीछे छिप जाते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे बचाव दल को आपको ढूंढने में दिक्कत आती है और खतरा बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें