Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये कुछ आसान टिप्स, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

February 13, 2023

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये कुछ आसान टिप्स, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

सर्दियों में हमारे हाथ बेहद रूखे और बेजान हो जाते हैं जिसके कारण हमारे हाथों की खूबसूरती पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जिससे हमारे हाथों की खूबसूरती बनी रहे लेकिन ऐसा नहीं होता। ऐसे में हाथों को सुंदर बनाने के लिए आपको पार्लर जाकर कोई बड़ा ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं हैं। हम आपको आज कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना किसी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से ही आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

* हाथों को गोरा बनाने के लिए रात को सोने से पहले दूध की मलाई में थोड़ा-सा नीबू का रस व ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर हाथों पर मलें।

* हाथों को गोरा बनाने और हाथों का कालापन दूर करने के लिए एक छोटा चम्मच दूध में पिसा हुआ बादाम, एक बूंद नीबू का रस, दो बूंद ग्लिसरीन, दो बूंद गुलाब जल को मिलाकर हाथों पर लगाएं, रात में सोने से पहले इस मिश्रण से हाथों की मालिश करें। फिर प्रात: बेसन व पानी से धो लें।

* चार बादाम की गिरियां रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखे सुबह इनका छिलका उतार कर पीस ले। अब इसमें 1चम्मच दूध, 1 चम्मच बेसन और 3 से 4 बूंदे नींबू के रस की मिलाये और गाढ़ा पेस्ट बना ले।

* गुलाब जल, नीबू और ग्लिसरीन इन तीनों का मिश्रण शरीर की त्वचा को मुलायम बना सकता है। इसलिए आप इस मिश्रण को अपने हाथों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिसरीन स्किन के मॉइस्चर को बनाए रखता है। साथ ही रूखेपन को तेजी से खत्म कर उस स्थान को दोबारा मुलायम बना देता है।

* 2 चम्मच चन्दन का पाउडर लें और इसे टमाटर, खीरे और नींबू के रस के साथ मिश्रित करें। इन सबको अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें तथा इसके बाद चेहरे को ताज़े पानी से धो लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें