Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बगीचे से घास-फूस हटाने के इन Natural Ways को करें फॉलो, मिलेगा Benefits

February 8, 2023

बगीचे से घास-फूस हटाने के इन Natural Ways को करें फॉलो, मिलेगा Benefits

अगर आपके घर के गार्डन में बहुत सारी घास उग आई है और आप हर बार उसके कटवाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है और वह फिर से उग आती है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीकों को अपनाना चाहिए, जो उस घास को जड़ से खत्म कर दें। इन घासों की जड़ें बहुत मजबूत होती है, इन्हे खींचकर निकालने पर भी ये खत्म नहीं होती है और दुबारा निकल आती हैं। अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाते हैं तो इन घासों को समाप्त किया जा सकता है, वरना इन घास के आपके गार्डन के पौधों को नुकसान हो सकता है और कई बार पालतू जानवर इन्हे चबा लेते हैं जिससे इन्हे नुकसान पहुंचता है।

सिरका: अगर आप घरेलू सिरके का इस्तेमाल इन घासों को खत्म करने के लिए करें तो यह घास जड़ से खत्म हो जाएगी। इसके लिए एक मग में पानी लें, उसमें एक कप सिरका डालें और उसे घास उखाड़ने के बाद डाल दें। इसके बाद घास नहीं निकलेगी। ऐसा दो बार करने पर भी वहां से खरपतवार हटा जाएगी।

नमक: अगर किसी पौधे के पास घास उग आती है तो हटाने के लिए उसकी जड़ों में नमक डाल दें, इससे उसकी जड़े गल जाएगी और वह घास अपने आप हट जाएगी।

ब्लीच: ब्लीच का इस्तेमाल आप घास को हटाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लीच को घास की जड़ों में यूं ही पाऊडर के रूप में डाल देना चाहिए, जड़े अपने आप कट जाती हैं और घास सूख जाती है।

बेकिंग सोडा: घास के ऊपर बेकिंग सोडा डाल दें। इसे डालने से घास झुलस जाएगी और आपके गार्डन की मिट्टी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। गर्मियों के दिनों में उगने वाली घास पर हमेशा बेकिंग सोडा छिड़कना ही चाहिए।

एल्कोहल: घास को हटाने के लिए उस एल्कोहल डाल दें, इससे वह पूरी तरह झुलस जाएगी और दुबारा पनप नहीं पाएगी।

कॉर्न ग्लूटेन मील: क्या आपको अपने गार्डन से हमेशा के लिए घास को निकालना है तो आप कॉर्न ग्लूटेन का इस्तेमाल करें। यह लॉन को खरपतवार रहित बनाता है।

अखबार: आपको कुछ अजीब सा लग रहा होगा, लेकिन यह सही बात है कि घास को अगर आप अपने गार्डन से हटाना चाहना है तो अखबार को फोल्ड करके मोटी सी लेयर बनाकर घास के ऊपर रख दें। इससे उसमें प्रकाश संश्लेषण नहीं होगा और वह सूख जाएगी।

जमीन को ढ़ंकने वाले पौधे: ग्राऊंड कवर प्लांट, मिट्टी को उपजाऊ बनाएं रखती है और घास को भी हटा देती है। यह घास का जड़ काट कर देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें