कलाई में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे!
January 14, 2024
Share:
कलाई में दर्द होने पर इसे आराम देना चाहिए जितना हो सकें इसे उपर उठा कर रखना चाहिए।
अगर कलाइयों में दर्द हो रहा हो तो किसी अच्छे तेल से मालिश करने से दर्द से राहत पाई जा सकती है। पुदीने के तेल में ओलिव आयल मिलाकर इस तेल से मालिश करने से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
अपनी पीठ को तरफ अपने हाथों को नमस्कार मुंद्रा में रखें, उंगलियों को ऊपर न करके नीचें की तरफ रखें, जब तक आपको आराम मस्सुस हो तब तक इसी मुंद्रा में रहें।
कलाइयों में दर्द होने पर आलू को उबालकर उसको अच्छी तरह मैश करके कलाई पर बांधने से दर्द से राहत पाई जा सकती है।
गर्म पानी से स्नान या शावर के बाद व्यायाम करें ताकि आपकी कलाई जकडन मुक्त हो।
बर्फ के टुकड़े से सेंक करने से कलाइयों के दर्द और सूजन से छुटकारा पाया जा सकता है।
कलाई को उसके विपरीत अंगूठे और तर्जनी से गोलाकार करके पकड़े और 3-5 सेंकड तक उसे जोर से दबाएं।
सबसे पहले अपनी हथेली को सीधा करके फैलाएं और फिर कलाई को गोल गोल करके घुमाएं।