Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर ही Chicken Shawarma बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

March 15, 2023

घर पर ही Chicken Shawarma बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सामग्री
रोटी के लिए
200 ग्राम मैदा
1/2 चम्मच- बेकिंग सोडा
1/2 चम्मच- बेकिंग पाउडर
नमक- स्वादानुसार
1/2 चम्मच- चीनी
1 चम्मच- तेल
2 चम्मच- दही
पानी- आवश्यकतानुसार

चिकन के लिए
250 ग्राम- चिकन के बोनलेस टुकड़े
2 बड़ा चम्मच- वेजिटेबल ऑयल
1/2 चम्मच- जीरा पाउडर
1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच- हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच- गरम मसाला
1/3 छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच- नींबू का रस

मैरिनेशन के लिए
2 कप-दही
चुटकी भर-नमक और काली मिर्च
1 छोटा चम्मच- लहसुन-अदरक बारीक कटा
1/2 छोटा चम्मच- नींबू का रस

योगर्ट सॉस बनाने के लिए
1 कप- दही
1/3 छोटा चम्मच- बारीक कटा लहसुन
1/2 छोटा चम्मच- तेल
चुटकी भर-नमक
1/2 छोटा चम्मच-नींबू का रस

विधि
1.सबसे पहले दही में मैरिनेशन की सामग्री डालकर चिकन मेरिनेशन तैयार कर लें।
2.इसमें चिकन के पीसेस डालकर उसे 4 से 5 घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद चिकन को एक ग्रिलिंग पैन में तेल डालकर दोनों तरफ से सेक कर अलग रख लें।
3.इसके बाद योगर्ट सॉस तैयार करें और इसके लिए 1 कप दही में बारीक कटा लहसुन, नमक, नींबू का रस और तेल डालकर मिक्स करें।
4.शवरमा रैप बनाने के लिए रोटी वाली सारी सामग्री मिलाकर आटा गूंथ लें और उसे 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए अलग रखें।
5.अब इसकी लोइयां बनाकर रोटी के आकार में बेल लें और फोर्क से उसमें छेद कर लें।
6.तवे पर इन रोटियों को सेंक लें और फिर उसमें टोमेटो केचप, योगर्ट सॉस, लेट्यूस के पत्ते, चिकन प्याज के छल्ले लगाकर उसे रैप कर लें।
7.आपका चिकन शवरमा तैयार है, इसे हरी चटनी के साथ बच्चों को सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें